CM योगी फिल्म तेजस देखकर हुए भावुक, कंगना रनौत बोलीं- 'उन्होंने कहा हम सपोर्ट करेंगे...'
Kangana Ranaut CM Yogi Adityanath Tejas: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म 'तेजस' की विशेष स्क्रीनिंग पर ये फिल्म देखी। लखनऊ में कंगना रनौत की फिल्म का स्पेशल स्क्रीनिंग रखा गया था। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कंगना रनौत की 'तेजस' की विशेष स्क्रीनिंग का मौका दिया गया। बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक शुरुआत के बाद भी कंगना रनौत की फिल्म दर्शकों के बीच अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हुई है।
कंगना रनौत ने 'तेजस' की विशेष स्क्रीनिंग पर कहा, "फिल्म देखते समय सीएम योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए। उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि वह हमारा समर्थन करेंगे और राष्ट्रवादियों को फिल्म से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।"

कंगना रनौत ने कहा कि, 'तेजस फिल्म महिला सशक्तिकरण पर आधारित नहीं है। ये फिल्म महिला शक्ति के बारे में है।' कंगना रनौत ने फिल्म की स्क्रीनिंग और सीएम योगी के साथ अपनी तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है।
कंगना रनौत ने तस्वीरों को शेयर कर लिखा, ''आज माननीय मुख्यमंत्रियों योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी के लिए एक सैनिक/शहीद के जीवन पर आधारित फिल्म #tejas की स्क्रीनिंग आयोजित की गई। जैसा कि आप पहली तस्वीर में देख सकते हैं, तेजस के आखिरी सीन में महाराज जी (सीएम योगी) अपने आंसू नहीं रोक सके। एक सैनिक क्या चाहता है। महाराज जी हमारे सैनिकों का साहस, शौर्य और बलिदान देख कर इतने भावुक हो गए की उनकी आंखें छलक आई। धन्यवाद महाराज जी आपकी प्रशंसा और आशीर्वाद से हम धन्य हो गए।''
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। कंगना रनौत अभिनीत 'तेजस' का शुरुआती सप्ताहांत बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं रहा और फिल्म का पहले सोमवार का कलेक्शन 1 करोड़ रुपये से कम रहा।
रिपोर्ट के मुताबिक सर्वेश मेवाड़ा निर्देशित इस फिल्म ने अपने पहले सोमवार को 50 लाख रुपये कमाए। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई अब तक 4.25 करोड़ रुपये हुई है।












Click it and Unblock the Notifications