Indian Independence Day: सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, ट्वीट कर लिखी ये बात

Indian Independence Day: आज पूरा देश अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश और देशवासियों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। साथ ही, महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश और देशवासियों को बधाई देते हुए अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'मां भारती के वीर सपूत, सभी ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को शत शत नमन! 77वें स्वतंत्रता दिवस की प्रदेश वासियों को हृदय से बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!'

UP CM Yogi Adityanath

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे लिखा कि, 'अमर क्रांतिकारियों के सपनों का भारत, 'आत्मनिर्भर भारत' के रूप में आज साकार हो रहा है। जय हिंद-जय भारत!' वहीं, राज्यपाल ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस हमें हमारे देश के बलिदानियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व देशहित में सर्वस्व न्योछावर करने वालों की याद दिलाता है।

हमें अपने देश की प्रगति में पूर्ण समर्पण के साथ योगदान देने की प्रेरणा भी देता है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, असंख्य भारतीय क्रांतिकारियों के त्याग एवं बलिदान के प्रतीक 77वें भारतीय स्वतंत्रता दिवस की समस्त देश व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

खुद को तिल-तिल जलाकर देश में आजादी का सूर्योदय करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों व देश की रक्षा हेतु सर्वस्व अर्पण करने वाले वीर जवानों को नमन करता हूं। आज पूरे देश में हम सभी आजादी के 75 वर्षों को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं आइए हम सभी आजादी के अमृतकाल में पुनः मा0 प्रधानमंत्री जी के संकल्प के अनुसार स्वस्थ, सम्पन्न व विकसित आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करें।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। आइए, इस ऐतिहासिक अवसर पर अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को और सशक्त बनाएं। जय हिंद!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+