अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- सर्जिकल क्या होता है?
नई दिल्ली। सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान से ज्यादा देश के अंदर घमासान मचा है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की ओर से लगातार उठ रहे सवालों के बाद अब यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी सवाल किया है। उन्होंने बीजेपी से पूछा है कि ये सर्जिकल क्या होता है?

प्रदेश में बढ़ रही चुनावी सरगर्मी के बीच बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने अच्छे दिन लाने का वादा किया था, ये कहकर उन्होंने कितने लोगों का भला किया है?
अखिलेश बोले- बीजेपी वाले नए शब्द लाते हैं
यूपी के सीएम ने कहा, 'बीजेपी वाले नए शब्द लाते हैं। सर्जिकल क्या होता है? लड़ाई लड़ाई होती है। यहां गावों में लोग समझ नहीं पाते।' उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जो वादे किए थे उनमें से जमीन पर कितनों को उतारा है इस पर तुलना होगी।
सीएम ने की सेना की तारीफ
सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि यह अच्छी बात है कि भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया है लेकिन अगर बातचीत के आधार पर चीजें सही हो जाएं तो बेहतर है।
यूपी में जारी है चुनावी घमासान
बता दें कि यूपी में चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजी का सिलसिला भी बढ़ रहा है। सर्जिकल स्ट्राइक का फायदा लेने के लिए यूपी में बीजेपी की ओर से जगह-जगह पोस्टर लगाए जा रहे हैं, जिनमें मोदी सरकार की वाहवाही की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications