यूपी: माफियाओं के खात्मे के लिए बनेगा UPCOCA कानून, योगी कैबिनट ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। यूपी कैबिनेट ने यूपीकोका कानून को मंजूरी दे दी है। इस बिल को अब पास होने के लिए विधानसभा में पेश किया जाएगा। यूपी सरकार में मंत्री, सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि यह कानून राज्य में भूमाफियाओं, खनन माफियाओं और संगठित अपराध के खात्मे के उद्देश्य से लाया गया है।

यूपी: माफियाओं के खात्मे के लिए बनेगा UPCOCA कानून, योगी कैबिनट ने दी मंजूरी

बता दें कि यूपी विधानसभा का गुरुवार से शीतसत्र शुरू हो रहा है। इससे पहले बुधवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में यूपी कैबिनेट ने कई प्रस्तावों को मंजूरी दी जिसमें सबसे अहम था संगठित अपराधियों पर नियंत्रण के लिए यूपीकोका कानून को मंजूरी। इस कानून के तहत अपराधियों को तीन साल से लेकर उम्रकैद और फांसी की सजा का प्रावधान करने की तैयारी है। इस कानून के तहत गिरफ्तार लोगों की सुनावई के लिए विशेष अदालत भी बनाने का प्रस्ताव है।

बता दें कि 2007 में माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री मायवती ने भी यूपीकोका कानून लाने का प्रयास किया था लेकिन तब केन्द्र में मौजूद यूपीए सरकार ने इस कानून को मंजूरी नही दी थी। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार भी अपने यहां बढ़ते अंडरवर्ल्ड पर लगाम लगाने के लिए ऐसा ही कानून पास कर चुकी है। इस कानून को मकोका नाम दिया गया था। मकोका के ही तर्ज पर यूपीकोका कानून का मसौदा तैयार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+