उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, महाराष्ट्र में मराठा गौरव की हुई पुनः प्रतिष्ठा: संदीप सिंह

UP By Election News In Hindi: उत्तर प्रदेश उपचुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा है कि जनता ने तुष्टिकरण और भ्रम की राजनीति को नकारते हुए एक बार फिर विकास और सुशासन को चुना है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश उपचुनाव का परिणाम जनता के विश्वास, सशक्त नेतृत्व और विकास की जीत का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में देश की जनता झूठ और तुष्टिकरण की राजनीति को खारिज कर, विकास और सुशासन को प्राथमिकता देगी।

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव परिणामों पर भी उन्होंने लिखा है, 'मराठा हमेशा मुगलों पर भारी पड़ेंगे....! जय महाराष्ट्र, जय भारत!'मंत्री संदीप सिंह की महाराष्ट्र में भाजपा की जीत पर की गयी यह टिप्पणी, कांग्रेस नेतृत्व वाले महाविकास आघाड़ी की मुस्लिम ध्रवीकरण की नीति पर कटाक्ष के रूप में देखी जा रही है। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महाविकास आघाड़ी पर चुटकी लेते हुए कहा है कि, 'मराठा हमेशा मुगलों पर भारी पड़े हैं और इस चुनाव में भी वही हुआ है। महाराष्ट्र की जनता ने औरंगजेब के वंशजों की विध्वंसक नीतियों को नकारते हुए, हिंदू हृदय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के सशक्त नेतृत्व की राह को अपनाया है।'

sandeep singh

उन्होंने कहा कि उपचुनाव के परिणाम केवल सीटों की जीत नहीं हैं, बल्कि यह जनता द्वारा सुशासन, विकास और पारदर्शिता को दिया गया समर्थन है। भारतीय मतदाता अब जागरूक हो चुका है और वह तुष्टिकरण और भ्रम की राजनीति को नकारते हुए सशक्त नेतृत्व और ठोस नीतियों को प्राथमिकता दे रहा है।

*उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत*
उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने 7 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। मंत्री संदीप सिंह ने इसे जनता के तुष्टिकरण और अहंकार की राजनीति को खारिज करने की जीत बताया। उन्होंने कहा कि इस विजय से स्पष्ट हो गया है कि समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन का घमंड चकनाचूर हो गया है। सपा केवल 2 सीटों तक सिमट गई, जबकि भाजपा ने 7 सीटों पर जीत हासिल कर जनता का विश्वास जीता है।

*खैर विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक जीत*
उन्होंने कहा कि खैर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर ने समर्पित कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के अभूतपूर्व समर्थन के साथ शानदार जीत हासिल की। यह जीत, भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठनात्मक मजबूती का परिणाम है।

*कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार जताया*
मंत्री ने भाजपा की इस प्रचंड जीत के लिए सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और इसे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और नीतियों को जनता तक पहुंचाने का परिणाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+