UP BSP Candidate: बसपा ने जारी की 11 उम्मीदवारों की लिस्ट, वाराणसी में बदला उम्मीदवार, अब इस नेता को दिया टिकट

UP BSP Candidate 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पहले चरण का मतदान शुक्रवार को संपन्न हो गया। उत्तर प्रदेश की तो उत्तर प्रदेश के आठ लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को मतदान संपन्न हुआ।

इसमें रामपुर, पीलीभीत, कैराना, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, नगीना और सहारनपुर आदि लोकसभा सीटें शामिल रहीं। राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा कई जगह चुनाव आयोग से शिकायत भी की गई।

up-bsp-candidate-bsp-released-list-of-11-candidates-candidate-changed-in-varanasi

वहीं शुक्रवार को शाम कल बहुजन समाज पार्टी द्वारा 11 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा गया है। इन लोकसभा सीटों में वाराणसी लोकसभा सीट भी शामिल है।

वाराणसी लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी द्वारा अपने प्रत्याशी को बदल दिया गया है। इस लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगे बहुजन समाज पार्टी द्वारा अतहर जमाल लारी नामक प्रत्याशी को उतारा गया था।

हालांकि सोमवार को जारी लिस्ट में वाराणसी लोकसभा सीट पर सैयद नियाज अली उर्फ मंजू भाई को चुनाव मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा बसपा द्वारा फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर भी प्रत्याशी बदल दिया गया है।

फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी द्वारा अब चौधरी बसीर को टिकट दिया गया है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि एन वक्त पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पार्टी ने ऐसा फैसला लिया है।

देखें जारी लिस्ट में किसे किसे मिला टिकट-

  1. सीतापुर लोकसभा सीट से महेंद्र सिंह यादव
  2. हरदोई लोकसभा सीट से भीम राव आंबेडकर
  3. संतकबीरनगर लोकसभा सीट से मोहम्मद आलम
  4. फतेहपुर लोकसभा सीट से मनीष सिंह सचान
  5. फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चौधरी बशीर
  6. मिश्रिख लोकसभा सीट से बीआर अहिरवार
  7. वाराणसी लोकसभा सीट से सैय्यद नेयाज
  8. मछलीशहर लोकसभा सीट से कृपाशंकर सरोज
  9. भदोही लोकसभा सीट से अतहर अंसारी
  10. फूलपुर लोकसभा सीट से जगन्नाथ पाल
  11. महाराजगंज लोकसभा सीट से मोहम्मद मौसमे आलम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+