UP Board Result 2023: वेबसाइट क्रैश होने पर ऐसे कर पाएंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक
UP Board Result: यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए एक साथ लाखों बच्चों के साइट पर होने से वेबसाइट क्रैश होना एकदम लाजमी है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। इस तरह रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

UP Board result 2023: आज उत्तर प्रदेश बोर्ड का रिजल्ट जारी हो चुका है। दोपहर 1:30 बजे से लाखों बच्चे यूपी बोर्ड की साइट पर हैं। ऐसे में एक साथ लाखों बच्चों के साइट पर होने से वेबसाइट क्रैश होना एकदम लाजमी है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। कई दूसरे ऑप्शन भी हैं, जिनके जरिये रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
लाजमी है वेबसाइट क्रैश होना
जब लाखों बच्चे वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देखने की होड़ लगाए बैठें, तो उसपर लोड पड़ना बेहद लाजमी है। ऐसे में कई बार रिजल्ट ना देख पाने की वजह से बच्चे और भी ज्यादा परेशान हो जाते हैं। लेकिन यहां आपको परेशान होने की कोई भी जरूरत नहीं है। हम आपको ऐसा तरीके बताएंगे, जिसके जरिये आप बिना वेबसाइट पर जाए आराम से फोन पर ही एसएमएस के जरिये अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बस इसके लिए आपको अपने मोबाइल नंबर से ही सारी डीटेल्स भेजनी होंगी।
ऐसे देखें रिजल्ट
यूपी बोर्ड की रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले मैसेज में जाएं, और जिस क्लास की परीक्षा आपने दी है, उसका नाम लिखें। यहां हम आपको एक उदाहरण देते हैं- अगर आपने 12वीं की परीक्षा पास की है, तो UP12 और अगर 10वीं की दी है तो UP10.. इस मैसेज को टाइप करने के बाद स्पेस देकर अपना रोल नंबर लिखें। इसके बाद इस पूरे मैसेज को 56263 पर भेंज दें। कुछ ही देर बाद आपको अपनी मोबाइल स्क्रीन पर रिजल्ट शो होने लगेगा।
10वीं की टॉपर प्रियांशी
बताते चलें कि उत्तर प्रदेश बोर्ड के रिजल्ट जारी होने के बाद टॉपर प्रियांशी सुर्खियों में है। हाईस्कूल में प्रियांशी ने टॉप किया है। वहीं पिछले साल के मेधावी छात्र-छात्राओं की बात की जाए, तो यूपी बोर्ड में पिछले साल प्रिंस पटेल ने टॉप किया था। प्रिंस ने 97.67 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।












Click it and Unblock the Notifications