UP Board Second Topper: आंखों में डॉक्टर बनने के सपने, बोर्ड परीक्षा में दसवीं के सेकेंड टॉपर बने कुशाग्र
UP Board high school second topper: दसवीं के सेकेंड टॉपर कुशाग्र का कहना है कि वे डॉक्टर बनना चाहते हैं। कुशाग्र ने NEET की तैयारियां अभी ही शुरू कर दी हैं।

UP Board Second Topper: इस वक्त बस हर ओर उत्तर प्रदेश परीक्षा बोर्ड के टॉपर्स सुर्खियों में हैं। दिल थामकर बैठे छात्रों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। 12वीं और 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
प्रियांशी ने पूरे प्रदेश में किया टॉप
बताते चलें कि इस साल 29 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने 10वीं की ही परीक्षा दी थी। ऐसे में दसवीं कक्षा की टॉपर की बात करें, तो ये प्रियांशी सोनी हैं, जिन्होंने 600 में से 590 अंक लाकर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। 10वीं के ही सेकेंड टॉपर कानपुर देहात के आर्यभट्ट विद्यामंदिर के छात्र कुशाग्र पांडेय ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसके साथ ही कुशाग्र को पूरे प्रदेश में हाईस्कूल में प्रियांशी के बाद दूसरा स्थान मिला है।
कुशाग्र ने पाया दूसरा स्थान
प्रदेश में दूसरा स्थान पाने वाले कुशाग्र पांडेय का कहना है कि वे आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहते हैं। उन्होंने अभी से ही NEET की तैयारी शुरू कर दी है। तैयारियों के बारे में कुशाग्र ने कहा कि मैं मानता हूं कि पढ़ो कम लेकिन विषय ज्यादा कवर होना चाहिए।
डॉक्टर बनने का है सपना
कुशाग्र ने आगे कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा सपोर्ट माता-पिता और अपने शिक्षकों से मिला है। प्रदेश में सेकेंड नंबर पर आना बड़ी बात है, इस पर कुशाग्र ने कहा कि शिक्षकों का मोटीवेशन बहुत जरूरी होता है।
बताते चलें कि कानपूर देहात के आर्यभट्ट विद्यामंदिर के छात्र कुशाग्र पांडेय को परीक्षा में 97.83 प्रतिशत नंबर मिले हैं। पूरे प्रदेश में कुशाग्र को दूसरा स्थान मिला है।
पिछले साल प्रिंस रहे थे टॉपर
बताते चलें कि उत्तर प्रदेश बोर्ड के रिजल्ट जारी होने के बाद टॉपर्स सुर्खियों में छाए हुए हैं। प्रियांशी सोनी ने हाईस्कूल में टॉप किया है। वहीं पिछले साल के मेधावी छात्र-छात्राओं की बात की जाए, तो यूपी बोर्ड में पिछले साल प्रिंस पटेल ने टॉप किया था। प्रिंस ने 97.67 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।












Click it and Unblock the Notifications