UP Board Exam Results 2024: 10वीं में दूसरे नंबर की टॉपर दीपिका सोनकर की पहली प्रतिक्रिया, क्या है सपना?
UP Board Exam Results 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल की परीक्षा में टॉपर लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही दीपिका सोनकर ने रिजल्ट घोषित होने के बाद प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी सफलता के लिए माता- पिता और शिक्षकों को श्रेय दिया। इस दौरान उन्होंने अपने आगे की पढ़ाई को लेकर अपने सपने के बारे में भी बात की।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर परिणामों के संबंध में विभिन्न पोस्ट साझा करने वाले लोगों के दृश्यों की बाढ़ आ गई है। 10वीं क्लास के सेकेंड टॉपर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में दीपिका सोनकर ने अपनी भविष्य की योजनाओं और अपनी सफलता का जिक्र किया। न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर साझा वीडियो में दीपिका सोनकर ये कहते हुए सुना जा सकता है की वे अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को देना चाहती हैं। दीपिका ने कहा, "... मैं अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को देना चाहती हूं... मैं देना चाहती हूं' अब आईआईटी के लिए तैयारी करनी है।"
बता दें कि फतेहपुर की गोपालपुर निवासी दीपिका सोनकर ने 98.33 प्रतिशत अंक अर्जित करके प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं तनुश्री पिता धीरेंद्र प्रकाश ने 97.5 प्रतिशत अंक अर्जित छठवीं, हुसैनगंज निवासी अर्पिता साहू पिता सुभाष साहू ने सातवीं और गांव मानपुर निवासी तनु देवी विश्वकर्मा पिता रामबाबू ने 583 अंक प्राप्त कर प्रदेश की टॉप-10 सूची में आठवीं रैंक बनाई है। ये सभी छात्राएं फतेहपुर के मुस्तफापुर स्थित एसएस इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं।












Click it and Unblock the Notifications