UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन कितने छात्रों ने छोड़ा एग्जाम, कहां से पकड़े गए मुन्नाभाई?
UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित यूपी बोर्ड (UP Board Exam 2026) का आगाज बुधवार, 18 फरवरी से हो चुका है। पहले ही दिन हाईस्कूल (10th) और इंटरमीडिएट (12th) की थ्योरी परीक्षाओं में प्रशासन की सख्ती का बड़ा असर देखने को मिला। राज्य के सभी 75 जिलों में बनाए गए 8,033 परीक्षा केंद्रों (Exam Centers) पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे।
डिजिटल मॉनिटरिंग (Digital Monitoring) और सीसीटीवी सर्विलांस (CCTV Surveillance) की सख्ती का नतीजा यह रहा कि पहले ही दिन कुल 3,13,708 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। भारी संख्या में छात्रों का परीक्षा छोड़ना यह दर्शाता है कि बोर्ड की सतर्कता ने नकल के भरोसे रहने वालों को परीक्षा केंद्र से दूर कर दिया है।

किस सेंटर कितने पकड़े गए नकलची
कड़ी सुरक्षा के बावजूद कुछ सेंटर्स पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाले नकलची यानी 'मुन्नाभाई' घुसपैठ करने में सफल रहे, लेकिन फ्लाइंग स्क्वाड (Flying Squad) और मुस्तैद प्रशासन ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया।
- इटावा और आगरा: यहां फोटो मिलान और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के दौरान फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए
- फतेहपुर, कन्नौज और कौशांबी: इन जिलों में भी प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए कुल 5 मुन्नाभाई गिरफ्तार किए हैं, जो किसी और की जगह पेपर लिख रहे थे।
इन सभी के खिलाफ धोखाधड़ी विरोधी कानून 2024 (Anti-Cheating Law 2024) के तहत कठोर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
इस साल यूपी बोर्ड में कुल 52.53 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी पंजीकृत (Registered) थे। पहले दिन की दोनों पालियों (Shifts) का डेटा कुछ इस प्रकार रहा:
- हाई स्कूल (10th): इस कक्षा के लिए कुल 27,54,376 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 25,83,055 छात्र उपस्थित रहे, जबकि 1,71,321 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
- इंटरमीडिएट (12th): 12वीं में कुल 24,99,370 पंजीकृत छात्रों में से 23,56,983 उपस्थित रहे और 1,42,387 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।
- कुल आंकड़े (Total): दोनों पालियों को मिलाकर कुल 52,53,746 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 49,40,038 छात्रों ने एग्जाम दिया, जबकि 3,13,708 छात्रों ने बोर्ड की सख्ती के चलते परीक्षा से किनारा कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications