यूपी बोर्ड 2017 : पढ़िए कब घोषित होगा रिजल्ट, दोपहर 12 बजे यहां देखे
यूपी बोर्ड ने इस साल हुई परीक्षा के परिणाम की घोषणा की तिथि बता दी है। बोर्ड के वेबसाइट पर इस रिजल्ट को देखा जा सकेगा।
इलाहाबाद। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम का इंतजार खत्म हो गया है. बोर्ड ने रिजल्ट तिथि घोषित कर दी है। 9 जून को रिजल्ट आयेगा। आप बोर्ड की वेबसाइट पर सीधे रिजल्ट देख सकेंगे। साथ ही नीचे गये लिंक के जरिये भी आप बोर्ड द्वारा घोषित रिजल्ट देख सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक अमर नाथ वर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परिणाम 9 जून को जारी होंगे। वहीं सचिव शैल यादव ने बताया कि दोपहर 12 बजे परिणाम ऑनलाइन देखे जा सकेंगे।

यहाँ देखें रिजल्ट
9 जून को आप यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम को (लिंक -upresults.nic.in पर देख सकते है। यहाँ बोर्ड द्वारा सबसे पहले रिजल्ट अपडेट किया जायेगा। दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक जो पेज खुल कर आएगा वहां आप अपने रोल नंबर भरकर रिजल्ट देख सकेंगे।
ऊपर दिए इन लिंकों का इस्तेमाल कर आप रिजल्ट घोषित होने पर परीक्षा परिणाम देख सकेंगे ।
एक नजर बोर्ड की परीक्षा पर
यूपी में विधानसभा चुनाव के चलते इस बार बोर्ड की परीक्षा देर से हुई और इसी वजह से रिजल्ट भी देरी से घोषित हो रहे हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार प्रदेशभर के 55 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। हाई स्कूल में 10वीं की परीक्षा 16 मार्च से लेकर 1 अप्रैल व इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा 16 मार्च से लेकर 21 अप्रैल के बीच हुई। 27 अप्रैल से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हुआ जो समाप्त हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications