यूपी बोर्ड दसवीं के टॉपर बने प्रिंस पटेल का है सेना में जाने का सपना, अग्निपथ स्कीम पर कही ये बात

यूपी बोर्ड दसवीं के टॉपर बने प्रिंस पटेल ने अग्निपथ स्कीम पर कही ये बात

कानपुर, 18 जून: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं कक्षा रिजल्ट शनिवार को घोषित कर दिया हैं। 10वीं क्लास में कानपुर के अनुभव इंटर कॉलेज के छात्र प्रिंस पटेल ने टॉप किया है। एक किसान के बेटे प्रिंस ने राज्य में टॉप करने के बाद अपने भविष्य पर बात करते हुए कहा कि वो सेना में जाने का सपना रखते हैं। साथ ही प्रिंस ने हाल ही में आई और भारी विवाद की वजह बनी सेना भर्ती की अग्निपथ स्कीम पर भी अपनी बात रखी है।

, UP Board 10th toppe

Recommended Video

    UP Board 10th Results 2022: दसवीं में Kanpur के Prince Patel ने किया टॉप | वनइंडिया हिंदी | *News

    भविष्य के सवाल पर प्रिंस ने कहा कि इंटरमीडिएट करने के बाद नेशनल डिफेंस एकेडमी में जाने और सेना में शामिल होना उनका सपना है। सेना भर्ती की अग्निपथ स्कीम पर प्रिंस ने ये कहा कि ये इस लिहाज से अच्छी है कि इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि जिन लड़कों को चार साल बाद निकाला जाएगा, उनके लिए बहुत मुश्किल होगी। प्रिंस कहते हैं कि सेना भर्ती के लिए पुरानी परंपरा ही अपनाई जाए तो बेहतर रहेगा।

    प्रिंस इब्राहिमपुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता अजय कुमार पेशे से किसान हैं। पिता परिवार चलाने के लिए खेती के अलावा पशुपालन करते हैं। प्रिंस ने बताया कि वह स्कूल में पढ़ाई के साथ घर पर भी रोजाना करीब 8 घंटे पढ़ाई करते थे। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में स्मार्टफोन से भी उनको फायदा हुआ।

    प्रिंस के 586 नंबर

    यूपी बोर्ड में इस साल दसवीं का रिजल्ट 88.18 फीसदी रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 91.69 रहा है। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 85.25 रहा। टॉप करने वाले प्रिंस पटेल को 600 में से 586 अंक हासिल हुए और उनका प्रतिशत 97.67 रहा। वहीं मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। कन्नौज के अनिकेत शर्मा को तीसरा और कानपुर की पलक को चौथा स्थान मिला है। सीतापुर की एकता को 5वां स्थान मिला है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+