UP BJP: मिशन 2024 से पहले कौन लेगा राधा मोहन सिंह की जगह ? जानिए क्यों लग रहीं ये अटकलें

UP BJP News: यूपी प्रभारी राधा मोहन के हटने के बाद अंदरखाने दो नाम सामने आ रहे हैं जिनको यूपी का प्रभार सौंपा जा सकता है। इन दोनों में से एक नाम पर केंद्रीय आलाकमान अपनी मुहर लगा सकता है।

योगी आदित्यनाथ

UP BJP News: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) में बड़े स्तर पर बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। यह बदलाव निचले स्तर से लेकर बड़े स्तर पर होने की उम्मीद जताई जा रही है। बीजेपी के सूत्रों की माने तो यूपी में भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह से यूपी का प्रभार वापस लिया जा सकता है। राधा मोहन के हटने की स्थिति में उनकी जगह कौन लेगा ये बड़ा सवाल है। इन अटकलों के बीच पार्टी के अंदरखाने दो नाम सामने आ रहे हैं जिनको यूपी का प्रभार सौंपा जा सकता है। इन दोनों में से किसी एक नाम पर केंद्रीय आलाकमान अपनी मुहर लगा सकता है।

राधा मोहन की वापसी की लग रही अटकलें

राधा मोहन की वापसी की लग रही अटकलें

यूपी में संगठन में नए बदलाव की आहट के बीच कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि यूपी के प्रभारी राधा मोहन सिंह की जल्द ही यूपी से विदाई हो सकती है। दिल्ली में 15-16 जनवरी को होने वाली अहम बैठक में इस बाबत अंतिम फैसला लिया जा सकता है। बीजेपी के सूत्रों की माने तो जनवरी के अंत तक या फरवरी में नए नाम का ऐलान हो सकता है। राधा मोहन सिंह को 2020 में यूपी का प्रभारी बनाया गया था। उनकी देखरेख में हालांकि यूपी में बीजेपी ने कई ऐतिहासिक जीत हासिल की। विधानसभा में जीत के बाद रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी को शानदार सफलता मिली।

सुनील बंसल या सीआर पाटिल को मिल सकता है यूपी का प्रभार

सुनील बंसल या सीआर पाटिल को मिल सकता है यूपी का प्रभार

राधा मोहन सिंह के रिपेल्समेंट को लेकर हालांकि अभी से बीजेपी के भीतर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। बीजेपी के सूत्र अलग अलग दावे कर रहे हैं। बीजेपी के एक पदाधिकारी का कहना है कि यूपी में संगठन का कामकाज देखने वाले सुनील बंसल को यूपी का प्रभारी बनाया जा सकता है। चूंकि उनके पास यूपी के संगठन की अच्छी समझ है और उन्होंने यूपी में कई चुनाव में अहम भूमिका निभाई है इसलिए केंद्रीय नेतृत्व उनको ये जिम्मेदारी दे सकता है। वहीं दूसरी ओर इस रेस में गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सीआर पाटिल का नाम भी सामने आ रहा है। सीआर पाटिल की अगुवाई में बीजेपी ने हाल ही में गुजरात विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है।

Recommended Video

    BJP का अगला अध्यक्ष कौन, JP Nadda को फिर कमान या BJP को मिलेगा नया कप्तान | वनइंडिया हिंदी *News
    यूपी संगठन को बेहतर समझते हैं सुनील बंसल

    यूपी संगठन को बेहतर समझते हैं सुनील बंसल

    यदि राधा मोहन को यूपी के प्रभारी पद से हटाया जाता है तो पहला नाम सुनील बंसल की ही सामने आ रहा है। हालांकि सुनील बंसल हाल ही में यूपी से केंद्र में गए हैं। यूपी में 2014 के लोकसभा चुनाव से लेकर 2022 के विधानसभा चुनाव तक बंसल ने कई अहम चुनाव में अपनी रणनीतिक कौशल का परिचय दिया था। बंसल उस समय यूपी के संगठन मंत्री हुआ करते थे। जिस तरह से उन्होंने यूपी में बूथ लेवल तक अपनी पकड़ बनाई थी उससे बीजेपी आलाकमान भी अनभिज्ञ नहीं है। 2024 आम चुनाव से पहले एक बार फिर सुनील बंसल को यूपी में लगाया जा सकता है।

    अमित शाह की कोर टीम के सदस्य माने जाते हैं बंसल

    अमित शाह की कोर टीम के सदस्य माने जाते हैं बंसल

    सुनील बंसल को अमित शाह की कोर टीम का सदस्य माना जाता है। 2014 के आम चुनाव से पहले जब अमित शाह यूपी के प्रभारी बनाए गए थे उसी समय सुनील बंसल की भी यूपी में संगठन मंत्री के तौर पर एंट्री हुई थी। संगठन मंत्री के तौर पर सुनील बंसल ने अमित शाह का विश्वास जीतने का काम किया। अमित शाह ने भी सुनील बंसल पर पूरा विश्वास किया। बंसल को संघ का भी पूरा आशीर्वाद प्राप्त था। बंसल ने 2014 के बाद यूपी में 2019 में हुए आम चुनाव, 2017 में हुए विधानसभा चुनाव और फिर 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाई थी। इस चुनाव के बाद ही बंसल को केंद्र में भेज दिया गया था।

    मोदी के करीबी सीआर पाटिल को मिल सकती है ये जिम्मेदारी

    मोदी के करीबी सीआर पाटिल को मिल सकती है ये जिम्मेदारी

    सुनील बंसल के अलावा जो नाम अंदरखाने चर्चा में है वह गुजरात के बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल का है। सीआर पाटिल को पीएम मोदी के करीबियों में गिना जाता है। आम चुनाव के दौरान वह वाराणसी में पीएम के संसदीय क्षेत्र की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। सीआर पाटिल को यूपी का प्रभार दिया जा सकता है। पाटिल को संगठन के काम में माहिर खिलाड़ी माना जाता है। हाल में गुजरात में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में भी पाटिल ने अहम योगदान दिया था और इसकी सराहना खुद पीएम मोदी ने भी की थी। पीएम की कोर टीम का सदस्य होने के नाते सीआर पाटिल भी इस रेस में शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+