जीतने लायक नहीं दलित-मुस्लिम कार्यकर्ता: केशव मौर्य

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी के इस बयान पर कि पार्टी अगर यूपी में मुसलमानों को टिकट देती तो अच्छा रहता, प्रदेश अध्यक्ष का तीखा प्रहार सामने आया।

वाराणसी। पांच चरणों का चुनाव खत्म होने के बाद अब सारी पार्टियों का रुख पूर्वांचल की तरफ कूच कर चुका है, जिसका केंद्र पीएम का संसदीय क्षेत्र वाराणसी बना है। खुद बीजेपी के सभी बड़े नेता पिछले चार दिनों से लगातार बनारस आ रहे हैं। इनमें बीजेपी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई लेकिन केशव प्रसाद मौर्य ने यहां आते ही वो बयान दिया जिसकी उम्मीद खुद पार्टी को भी नहीं रही होगी।

जीतने लायक नहीं दलित-मस्लिम कार्यकर्ता- केशव प्रसाद मौर्य

क्या कहा केशव प्रसाद मौर्य ने?

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी के इस बयान पर कि पार्टी अगर यूपी में मुसलमानों को टिकट देती तो अच्छा रहता, प्रदेश अध्यक्ष का तीखा प्रहार सामने आया, केशव मौर्य ने कहा कि हमारे दलित और मुस्लिम कार्यकर्ता जीतने लायक नहीं थे। इसलिए हमने टिकट नहीं दिया। अपने बयान को दोहराते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर कहा कि ये बात वो डंके की चोर पर कह रहे हैं।

सुनिए बयान...

क्या हो सकती हैं मुश्किले?

विपक्षी पार्टियां शुरू से ही बीजेपी के इस नीति पर सवाल खड़ा कर रही हैं कि बीजेपी ने किसी भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया। ऐसे में केशव मौर्य का दिया गया ये बयान विपक्षी पार्टियों को इसे भुनाने का मौका दे सकती है। जिससे मुस्लिम वोट के साथ-साथ दलित वोट पर भी असर पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+