UP BJP: 80 लोकसभा सीटों को 'kamal Mitra' के जरिए 2024 में साधेगी बीजेपी, जानिए क्या है पूरी तैयारी

Uttar Pradesh Bhartiya Jnata Party: बीजेपी ने कमल मित्र के जरिए 2024 से पहले योगी और मोदी सरकार की नीतियों के प्रचार प्रसार की योजना बनाई है। हर लोकसभा सीट पर 200 कमल मित्र तैयार किए जाएंगे।

बीजेपी

Uttar Pradesh Bhartiya Jnata Party: उत्तर प्रदेश में हुए निकाय चुनाव में शानदार सफलता हासिल करने के बाद अब बीजेपी ने अपना फोकस 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर कर दिया है। भाजपा ने यूपी के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 200 कमल मित्र तैनात करने की रणनीति तैयार की है। इस तैयारी के पीछे का मकसद आम चुनाव से पहले महिला मतदाताओं के भीतर केंद्र की मोदी सरकार और योगी सरकार की योजनाओं की जानकारी देना है। इस रणनीति के तहत महिला प्रचारकों के पहले जत्थे को शुक्रवार को लखनऊ में यूपी भाजपा कार्यालय में प्रशिक्षित किया जाएगा।

महिलाओं से जुड़ी योजाओं को बताएंगी कमल मित्र

बीजेपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये प्रचारक जिन्हें 'कमल मित्र' (कमल भाजपा का चुनाव चिन्ह है) कहा जाएगा वो महिला मतदाताओं से जुड़ेंगे और हिंदी, तमिल, तेलुगु सहित नौ भाषाओं में केंद्र सरकार की 15 महिला केंद्रित योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षित किए जाएंगे।

शुक्रवार को 150 कमल मित्र का होगा प्रशिक्षण

यूपी बीजेपी की महिला विंग की चेतना पांडे ने कहा कि यूपी के लिए लगभग 150 कमल मित्र शुक्रवार को प्रशिक्षित किए जाएंगे। फिर वे और अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित करेंगे और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। पहले चरण में शामिल महिलाओं को लखनऊ में यूपी बीजेपी के मुख्यालय से 90 मिनट के सत्र में ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा।

2024 से पहले महिलाओं से कनेक्ट होने की कवायद

बीजेपी सूत्रों ने बताया कि बीजेपी ने अब महिला प्रचारक जोड़ने का निर्णय लिया है। प्रत्येक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में महिलाओं को बीजेपी से कनेक्ट करने का काम करेगा। हालांकि अब यूपी में महिलाओं ने बड़े पैमाने पर चुनाव जीतना शुरू कर दिया है। 2019 के लोकसभा चुनावों में देश भर से जीतने वाली 78 महिलाओं में से 11 यूपी से थीं।

डबल इंजन सरकार की खूबियां गिनाएंगे कमल मित्र

पार्टी के नेताओं ने स्वीकार किया कि "डबल इंजन मोदी-योगी सरकारों के जन-समर्थक कल्याणकारी उपायों" से प्रेरित महिलाओं ने बड़े पैमाने पर भाजपा को वोट दिया था। हालिया निकाय चुनावों में यह रुझान जारी रहा, जहां बीजेपी के सिंबल पर जीतने वाले 17 मेयरों में से छह महिलाएं थीं। महिलाओं ने नगरपालिका परिषद प्रमुख पदों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के लिए भी कई सीटें जीतीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+