UP News:लाइनमैन को विद्युत कार्य के दौरान सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए शुरू हुआ यह खास अभियान
UP Bijali Vibhag Latest News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने विद्युत दुर्घटनाओं को रोकने और फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 'सेफलाइन अभियान' की शुरुआत की है। इस अभियान की ऑनलाइन शुरुआत कॉर्पोरेशन के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल ने की।
उल्लेखनीय है कि योगी सरकार लगातार कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दे रही है।विद्युत विभाग में सुधार और डिजिटलाइजेशन को लेकर कई बड़े कदम उठाए गए हैं। सेफलाइन अभियान भी सरकार की उसी सोच का हिस्सा है जिसमें फील्ड वर्कर्स की जान-माल की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा गया है।

*लाइनमैन को दी जाएगी सेफ्टी की ट्रेनिंग*
सेफलाइन अभियान के अंतर्गत लाइनमैन को काम के दौरान सुरक्षा से जुड़ी जरूरी ट्रेनिंग दी जाएगी। इस कार्यक्रम को इंटेलीस्मार्ट कंपनी द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसे मध्यांचल और पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
*प्रशिक्षण स्थल पर जाकर दी जाएगी जानकारी*
लाइनमैन बिजली से जुड़े कार्यों को अंजाम देने वाले सबसे अग्रिम पंक्ति के कर्मी होते हैं। इन्हें कार्य स्थल पर जाकर सेफ्टी किट का प्रयोग, सावधानी और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण में यह बताया जाएगा कि सेफ्टी जैकेट, हेलमेट, ग्लव्स और सेफ्टी शूज जैसे उपकरणों का इस्तेमाल क्यों अनिवार्य है।
*दिसम्बर तक चलेगा प्रशिक्षण*
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को हुआ, जिसमें 14 डिवीजन के 800 लाइनमैन जुड़े। अब हर महीने की 6 तारीख को फेज-वाइज़ प्रशिक्षण जारी रहेगा और यह दिसंबर 2025 तक चलेगा, ताकि प्रदेश के सभी लाइनमैन को प्रशिक्षित किया जा सके।
*सुरक्षा सर्वोपरि का संदेश*
कार्यक्रम के दौरान डॉ. आशीष गोयल ने कहा, "उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर अत्यंत संवेदनशील है। पूरे प्रदेश में सुरक्षा उपकरण खरीदे जा रहे हैं। सभी संविदा कर्मियों से अपील है कि वे सुरक्षा के प्रति जागरूक बनें और उपकरणों का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।"
इस अवसर पर पावर कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारी तथा इंटेलीस्मार्ट के एमडी और सीईओ अनिल रावत भी उपस्थित रहे। इंटेलीस्मार्ट उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, गुजरात और असम में भी स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य कर रही है।
-
Dhurandhar-2 में 'अतीक अहमद' बनने वाले Salim Siddiqui कौन? कितनी ली फीस? UP माफिया का खुला PAK काला चिट्ठा! -
Kal Ka Mausam: 22 मार्च को Delhi-UP समेत किन राज्यों में बारिश का IMD अलर्ट? ओलावृष्टि-वज्रपात संकट कहां? -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज












Click it and Unblock the Notifications