विधानसभा में अखिलेश ने उठाया आजम खान का मुद्दा, बोले- 'यूनिवर्सिटी से बरामद ने हो जाए कोई बम या...'
विधानसभा में अखिलेश ने उठाया आजम खान का मुद्दा, बोले- 'यूनिवर्सिटी से बरामद ने हो जाए कोई बम या...'
लखनऊ, 21 सितंबर: विधानसभा मॉनसून सत्र के तीसरे दिन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खान का मुद्दा उठाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजम खान का उत्पीड़न हो रहा है। उन्हें काफी सजा मिल चुकी है। उन पर बदले की भावना से फर्जी मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। कहा कि उन्हें इस बात का डर है कि कहीं आजम खान की यूनिवर्सिटी से कोई बम या फिर एके-47 रायफल न बरामद कर ली जाए।

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने विधानसभा अध्यक्ष से सदन में कहा, 'आजम खान सदन के बहुत ही वरिष्ठ नेता है उनकी यूनिवर्सिटी को घेर लिया और ये पहली बार नहीं घेरा गया है। अध्यक्ष महोदय, लगातार घेर रहे हैं और इस बार तो तैयारी ये है कि कहीं कुछ ऐसा न हो जाए जैसे एक बम रख दिया या फिर AK-47 रख दी जाए। हो सकता है कि आजम खान साहब के यहां ये सब झूठी चीजें रख दी जाएं और मुकदमा दर्ज कर लिया जाए।' अध्यक्ष महोदय, मैं चाहता हूं कि इस पर कम से कम कुछ हो जाए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अखिलेश यादव के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री सुरेश खन्ना कहा कि कोई मुकदमा फर्जी नहीं है। कानून से ऊपर कोई नहीं है। बदले की भावना से काम करने का आरोप गलत है। हम खण्डन करते हैं। जिसने गवाही दी, मुकदमा लिखाया वो उसी जाति का है। गवाह को गवाही देने जिस दिन जाना था, तो सुबह लोगों ने पहुंच कर धमकाया। इस मामले में कोतवाली में मुकदमा लिखा गया है। विवेचना चल रही है। पीड़ित ने मुकदमा लिखाया। क़ानून से ऊपर कोई नहीं, क़ानून सब के लिए बराबर है।
आजम की जौहर यूनिवर्सिटी में चल रहा है सर्च ऑपरेशन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के कैंपस में पिछले दो-तीन दिनों से सर्च अभियान चल रहा है। इस दौरान जमीन की खुदाई में एक गाड़ी बरामद की गई, जबकि एक कमरे को तोड़ने के बाद बड़ी संख्या में किताबें मिली थीं। अब अखिलेश यादव को डर है कि सरकार अदावत में आजम खान की यूनिवर्सिटी से कहीं बम या रायफल न बरामद करवा दे।'












Click it and Unblock the Notifications