लखनऊ की मोहनलालगंज आरक्षित सीट पर आजादी के बाद पहली बार खिला कमल, सपा को प्रत्‍याशी बदलना पड़ा महंगा

मोहनलालगंज, 10 मार्च । उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव के मतदान में साफ हो चुका है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार दोबारा बनने जा रही है । वहीं प्रदेश की राजधानी लखनऊ की विधानसभा सीट मोहनलालगंज पर भाजपा ने नया इतिहास रचा है। यहां आजादी के बाद पहली बार भाजपा ने जीत हासिल की है । भाजपा के लिए ये सीट यूपी की सबसे मुश्किल सीटों में एक थी।

सपा ने नामांकन के बाद बदला था अपना उम्‍मीदवार

सपा ने नामांकन के बाद बदला था अपना उम्‍मीदवार

विधानसभा चुनाव से इस सीट पर सपा के अम्‍ब्रीश सिंह पुष्‍कर यहां से विधायक थे लेकिन इस बार चुनाव में नामांकन के बाद समाजवादी पार्टी ने उनका टिकट काटकर सुशीला सरोज पर भरोसा जताते हुए उन्‍हें मैदान में उतारा था। जिसका खामियाजा सपा को चुनाव परिणाम में भुगतना पड़ रहा है।

आजादी के बाद मोहनलालगंज में पहली बार लहराया भगवा

आजादी के बाद मोहनलालगंज में पहली बार लहराया भगवा

उत्‍तर प्रदेश में भारत की आजादी के बाद से भाजपा के लिए सबसे मुश्किल राजधानी लखनऊ की मोहनलालगंज सीट पर भाजपा प्रत्याशी अमरीश कुमार ने जीत हासिल कर नया इतिहास रच दिया है। अब तक भाजपा यहां पर किसी भी चुनाव में जीत नहीं दर्ज कर सकी थी। भाजपा ने अमरीश कुमार पर जो भरोसा जताया था उस पर वो खरे उतरे हैं।

पुष्‍कर के समर्थकों की नाराजगी सपा को पड़ी भारी

पुष्‍कर के समर्थकों की नाराजगी सपा को पड़ी भारी

मोहनलालगंज में हो रही मतगणना में हजारों की संख्‍या में अमरीश कुमार सपा प्रत्‍याशी सुशीला सरोज से आगे चल रहे हैं। सपा ने अपने जिताऊ विधायक अब्ररीश का नामंकन के बाद टिकट काट कर बड़ी गलती की थी। भाजपा प्रत्‍याशी की जीत का जो मौका मिला उसमें पुष्‍कर के सर्पोटरों की सपा के प्रति नाराजगी भी शामिल है।

मोहनलालगंज 2017 चुनाव परिणाम

मोहनलालगंज 2017 चुनाव परिणाम

मोहनलालगंज (सुरक्षित) विधानसभा सीट है जो यूपी की राजधानी लखनऊ के अंतर्गत आती है। यहां पासी जाति के वोटर सबसे अधिक हैं। 2017 में मोहन लालगंज (सुरक्षित) में कुल 32.16 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में समाजवादी पार्टी से अंबरीश सिंह पुष्कर ने बहुजन समाज पार्टी के राम बहादुर को 530 वोटों के मार्जिन से हराया था।

मोहनलालगंज सीट का इतिहास

मोहनलालगंज सीट का इतिहास

वर्ष 2017 में सपा विधायक अंबरीष पुष्कर

वर्ष 2012-में सपा विधायक चंद्रा रावत

वर्ष 2007 में राष्ट्रीय स्वाभिमान पार्टी विधायक आरके चौधरी

वर्ष 2002 निर्दलीय विधायक आरके चौधरी

वर्ष 1996 बसपा विधायक आरके चौधरी

वर्ष 1993 सपा विधायक संतबख्श रावत

वर्ष 1991 जनता पार्टी विधायक संतबख्श रावत

वर्ष 1989- जनता दल विधायक संतबख्श रावत

वर्ष 1985- कांग्रेस विधायक ताराचंद सोनकर

वर्ष 1977- संतबख्श रावत- जनता पार्टी

वर्ष 1980- जनता दल विधायक संतबख्श रावत

वर्ष 1967- कांग्रेस विधायक नारायण दास

वर्ष 1969- कांग्रेस विधायक नारायण दास

वर्ष 1974- कांग्रेस विधायक नारायण दास

वर्ष 1964- पीएसपी विधायक ख्यालीराम

वर्ष 1962- रामशंकर रविवासी

UP assembly election result: BJP won the Mohanlalganj reserved seat in Lucknow for the first time after independence
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+