सबसे बड़ा रावण तो दिल्ली में रहता है: आजम खान का पीएम मोदी पर तंज
आजम खान ने कहा कि पीएम 131 करोड़ का बादशाह है, रावण जलाने लखनऊ जाते हैं लेकिन ये भूल जाते हैं कि सबसे बड़ा रावण लखनऊ में नहीं दिल्ली में रहता है।
रामपुर। एक बार फिर से सपा के कद्दावर नेता आजम खां अपने एक विवादित बयान के कारण चर्चा में हैं, आजम खां ने रामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। आजम खां ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि वो धर्म के नाम पर लोगों को बांटते हैं, वो अपनी मीठी-मीठी बातों से केवल लोगों को बहकाना जानते हैं लेकिन अब जनता उन्हें बखूबी समझ चुकी है।

दो साल में 80 करोड़ रुपए के कपड़े
वो कहते हैं कि फकीर आदमी है, एक झोला लेकर चले जाएंगे लेकिन इस झोले में तो अंबानी, अडानी और विजय माल्या हैं, जिन्हें हम लेजाने नहीं देंगे। वो अपने आप को चाय वाले का बेटा कहते हैं तो क्या चाय वाले का बेटा करोड़ों के कपड़े पहनता है, जनाब ने दो साल में 80 करोड़ रुपए के कपड़े बनवाए हैं यानी की 5 साल में वो 200 करोड़ के कपड़े बनवाएंगे।
आजम खां ने पार की हर हद
अरे जो अपनी पत्नी का नहीं हुआ, अपनी मां का नहीं हुआ, वो देश और देश की बेटियों का क्या होगा, अपनी भाषणबाजी के दौरान आजम खां इस कदर आगे बढ़ गए कि उन्हें ये भी ख्याल नहीं रहा कि उन्होंने हद पार कर दी है।
सबसे बड़ा रावण लखनऊ में नहीं दिल्ली में रहता
समाजवादी पार्टी ने और उत्तर प्रदेश कैबिनेट मिनिस्टर आजम खान ने कहा कि वो 131 करोड़ के बादशाह हैं, रावण जलाने लखनऊ जाते हैं लेकिन ये भूल जाते हैं कि सबसे बड़ा रावण लखनऊ में नहीं दिल्ली में रहता है।
मोदी का पाकिस्तान से कैसा याराना?
आजम ने मोदी और शरीफ के रिश्तों पर अंगुली उठाई, उन्होंने कहा कि चुपचाप देश के बादशाह पाकिस्तान नवाज शरीफ की मां के लिए कश्मीरी शॉल लेकर जाते है, उस देश के लिए वो ऐसा करते हैं जो हमारी सीमा पर जवानों के सर काटकर ले गए थे। इतना कुछ होने के बाद भी बादशाह खामोश रहे। ये कैसा याराना है?
11 फरवरी को पहले चरण का चुनाव
आपको बता दें उत्तर प्रदेश में 11 फरवरी को पहले चरण का चुनाव हो रहा है, इसमें पश्चिमी यूपी के 15 जिलों की 73 विधानसभा सीट पर वोट डाले जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications