बीजेपी के राज में मुसलमान कभी सुरक्षित नहीं रहेंगे: ओवैसी

नई दिल्ली, 19 दिसंबर: महासमर की दहलीज पर खड़े उत्तर प्रदेश में अब चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी है। सत्तारूढ़ बीजेपी जहां विकास कार्यों के नाम पर फिर से सरकार बनाने की दावा कर रही है तो विपक्ष की समाजवादी पार्टी महिला अपराध और दलित उत्पीड़न को लेकर योगी सरकार को घेरने में लगी है। इसी बीच यूपी चुनाव में ताल ठोक चुके एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बीजेपी के राज में मुसलमान कभी सुरक्षित नहीं रहेंगे।

Asaduddin Owaisi

यूपी में सक्रिय ओवैसी

यूपी विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां रैलियों में बयानबाजी, उद्घाटन और विरोधियों पर कटाक्ष करने के साथ-साथ वोटर्स को लुभाने का अपना पूरा प्रयास कर रही है। चुनावों से पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी यूपी में सक्रिय हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में उन्होंने प्रचार की कमान संभाली हैं।

मुसलमान कभी सुरक्षित नहीं रहेंगे- ओवैसी

इस बीच इंडिया टुडे से रिपोर्ट के मुताबिक ओवैसी ने कहा कि बीजेपी के शासन में मुसलमान कभी सुरक्षित नहीं रहेंगे। बीजेपी के कारण मुसलमानों को शक की नजरों से देखा जाता है। बीजेपी मुस्लिम लोगों के काम-धंधों को पूरी तरह से बर्बाद की कर रही है। सबका साथ, सबका विकास का नारा सिर्फ दिखावा है।

100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम

इससे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा था कि मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि मुसलमान कब जागेंगे? मैं आप सभी से अपील करता हूं कि यूपी के 19 फीसदी मुसलमानों को सम्मान, हमारे युवाओं को शिक्षा, समान भागीदारी और अवसर पाने के लिए अपनी राजनीतिक ताकत, नेतृत्व और भागीदारी की जरूरत है। आपको बता दें कि साल 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम 403 सीटों में से 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+