यूपी चुनाव: आरएलडी में शामिल हुए पूर्व डकैत मलखान सिंह, कर सकते हैं चुनाव प्रचार

मलखान सिंह ने बताया कि वो हाल ही में राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए हैं। हालांकि वो इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार कर सकते हैं।

लखनऊ। पूर्व डकैत मलखान सिंह राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए हैं। माना जा रहा है कि यूपी विधानसभा चुनाव में वो अजित सिंह की पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करते नजर आ सकते हैं। अजित सिंह ने मलखान सिंह को तीन दिन पहले ही राष्ट्रीय लोकदल में शामिल किया था। मलखान सिंह ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि वो रालोद में शामिल हो गए हैं और पार्टी के लिए प्रचार कर सकते हैं। हालांकि इस मुद्दे पर राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया अजित सिंह का पक्ष सामने नहीं आया है।

malkhan singh यूपी चुनाव: पूर्व डकैत मलखान सिंह आरएलडी में हुए शामिल

अजित सिंह की पार्टी में पहुंचे मलखान सिंह

मलखान सिंह ने बताया कि वो हाल ही में राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए हैं। हालांकि वो इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार कर सकते हैं। ऐसा पहली बार है जब पूर्व डकैत मलखान सिंह इस तरह से यूपी के किसी राजनीतिक दल में शामिल हुए हैं। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी के लिए मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार किया था। हालांकि दोनों ही दलों में आधिकारिक तौर पर शामिल नहीं हुए। मलखान सिंह से जब पूछा गया कि आखिर अजित सिंह के साथ उन्होंने हाथ क्यों मिलाया जबकि 2014 के चुनाव में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में प्रचार किया था? मलखान सिंह ने कहा कि वो स्वतंत्र पक्षी हैं और जिसे चाहें उस पार्टी के लिए प्रचार करने के लिए जा सकते हैं।

मलखान सिंह ने कहा कि जब मंत्री, सांसद और विधायक अपनी वफादारी बदल सकते हैं तो मैं क्यों नहीं? उन्होंने कांग्रेस और सपा गठबंधन पर सवाल उठाते हुए इसे अवसरवादी करार दिया है। मलखान सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने देश में कई साल शासन किया है। समाजवादी पार्टी से गठबंधन करना कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हताश करेगा। मलखान सिंह को प्यार से लोग 'दद्दा' कहते हैं। 1970 के दौरान मलखान सिंह मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के चंबल इलाके में खौफ का पर्याय हुआ करते थे। उन्होंने करीब 15 साल तक इस इलाके में अपना आतंक फैला रखा था। उन्होंने 1982 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के सामने आत्म समर्पण किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+