यूपी विधानसभा चुनाव 2017: सपा-कांग्रेस का गठबंधन नहीं हुआ, कांग्रेस रविवार को करेगी अपनी लिस्‍ट जारी

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन नहीं हो पाया है।

नई दिल्‍ली। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन नहीं हो पाया है। इसके बाद अब रविवार को कांगेस विधानसभा चुनाव के लिए उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी करेगी। समाजवादी पार्टी के नेता और राज्‍यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री 100 सीटें दे रहे थे। पर कांग्रेस 120 सीटों से कम पर नहीं मांग रही थी। नरेश अग्रवाल ने कहा कि हमने कांग्रेस को बता दिया था कि कम से कम 300 सीटों पर ही समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी।

यूपी विधानसभा चुनाव 2017: गठबंधन पर असंमजस के बीच कांग्रेस बोली पूरी ताकत से लड़ेंगे

उन्‍होंने स्‍वीकार किया कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन करीब-करीब टूट गया है। वहीं कांग्रेस के उत्‍तर प्रदेश प्रभारी गुलाब नबी आजाद ने कहा कि दिल्‍ली पहले और दूसरे चरण में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और इसके लिए अभी 140 उम्‍मीदवारों के नाम फाइनल किए गए हैं। उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस के अध्‍यक्ष राज बब्‍बर ने इसके बावजूद पूरी तस्‍वीर साफ नहीं होने दी है। उन्‍होंने कहा कि बातचीत में किसी भी तरह की कोई रूकावट नहीं है। वहीं गठबंधन न होने की खबरों के बीच मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष किरणमय नंदा को 5 कालीदास मार्ग बुलाया है। वहीं दूसरी तरफ सपा ने भी उच्‍चस्‍तरीय बैठक शुरु कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+