पुलिस अधिकारी के सामने छात्रा ने खोली UP पुलिस की पोल, कांस्टेबल पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध के मामले में कोई कमी हो रही है। अपराधियों और मनचलों के की हौसले बुलंद हैं। मनचले तो मनचले यूपी पुलिस भी महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में पीछे नहीं है। इसकी पोल एक लड़की ने भरी सभा में पुलिस के अधिकारी के सामने खोल दी।

 UP Anti Romeo Squad constable racking up Girl sending her vulgar message

लड़की ने कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी के सामने पुलिस कॉन्सटेबल पर छेड़खानी का आरोप लगाकर सबको सन्न कर दिया। लड़की ने पुलिस अधिकारियों के सामने पुलिस कॉस्टेबल पर छेड़खानी और परेशान करने का आरोप लगाया। लड़की ने बताया कि यूपी पुलिस का कांस्टेबल गौरव उसे अश्लील संदेश भेजता है। यूपी पुलिस पर आरोप लगाते हुए छात्रा ने बताया कि उसे बिना लेडी पुलिस के रात के वक्त गोमती नगर पुलिस स्टेशन ले लाया गया, उसे रातभर बैठाकर उसका नंबर और पता लिखवाया गया। इसके बाद से पुलिस महकमे का एक आदमी मुझे आज तक परेशान कर रहा है।

छात्रा ने पुलिस अधिकारियों को वे संदेश भी दिखाए जो उसे कांस्टेबल भेजकर परेशान करता है। छात्रा की बातें सुनकर पुलिस अधिकारी सन्न रह गए। लड़की की शिकायत के बाद एसएसपी ने आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+