उन्नाव मामले में दर्ज FIR में कुलदीप सिंह सेंगर का नाम नहीं, पीड़िता की बहन ने उठाए सवाल

उन्नाव। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को उन्नाव की एक पीड़िता ने भाजपा के बांगरमऊ विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप के आरोप लगाकर सनसनी मचा दी। इसके अगले ही दिन पीड़िता के पिता की मौत हो गई। इस मामले में पीड़िता की बहन ने कहा कि मेरे पिता तो मर चुके और अब इसके बाद सरकार कह रही है कि कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता की बहन ने दर्ज एफआईआर पर भी सवाल उठाए हैं।

Unnao rape victim demanded name of BJP MLA to be written in FIR

पीड़िता की बहन ने इंसाफ की मांग करते हुए कहा कि पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है उसमें कुलदीप सिंह सेंगर का नाम क्यों नहीं है? बहन ने मांग की कि एफआईआर में अरूण सिंह और कुलदीप सिंह का भी नाम लिखा जाए और उनको गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है उसमें भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का नाम नहीं है जबकि पीड़िता ने विधायक के खिलाफ रेप के आरोप लगाए हैं।

Unnao rape victim demanded name of BJP MLA to be written in FIR

रविवार को लखनऊ में पीड़िता ने परिजनों के साथ सीएम योगी के आवास के सामने आत्मदाह की कोशिश की। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस के सामने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप के आरोप लगाया। इसके अगले ही दिन सोमवार को उन्नाव जिला कारागार में बंद पिता की मौत हो गई। पीड़िता ने कुलदीप सिंह सेंगर के भाई पर पिता और घरवालों से मारपीट करने के आरोप लगाए थे। इसी मारपीट के केस में पुलिस ने पीड़िता के पिता को हिरासत में लिया था जिसके बाद उनको जेल भेजा गया।

Unnao rape victim demanded name of BJP MLA to be written in FIR

सोमवार के पीड़िता के पिता की मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ा तो सीएम योगी ने बयान दिया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में डीजीपी ने एक टीम के गठन की बात कही। इसके बाद विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि आरोप तो राम पर भी लगे थे और सीएम योगी के ऑफिस सफाई देने पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+