विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन ने कार से उतरते ही दिया बच्चे को जन्म, सुहागरात से पहले गूंजी किलकारी

Recommended Video

    Bride ने 1st night से पहले दिया बच्चे को जन्म, Husband पहुंचा Police Station | वनइंडिया हिंदी

    उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया। यहां एक गांव में शादी के बाद विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन की घर की दहलीज के अंदर घुसते ही तबीयत खराब हो गई। नई नवेली दुल्हन के स्वागत के लिए आरती की थाल लिए खड़ी घर की महिलाओं को ये समझते देर नहीं लगी कि दुल्हन प्रसव पीड़ा से कराह रही है। महिलाओं ने आरती की थाल अलग रखी और दुल्हन का प्रसव कराया फिर थोड़ी देर में बेटे की किलकारी गूंजी।

    लड़की के मां बाप पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

    लड़की के मां बाप पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

    दुल्हन का घर में प्रवेश भी नहीं हुआ और पहले ही बेटे को जन्म देना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। इस बात से भड़के दूल्हे ने कोतवाली पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी दी और लड़की के मां-बाप पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए अपनी लड़की ले जाने को कहा।

    घटना बनी जनपद में चर्चा का विषय

    घटना बनी जनपद में चर्चा का विषय

    मामला सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सकहन मुसलमानन गांव का है। उक्त गांव निवासी विमलेश पुत्र सुमेर पासी की शादी अचलगंज थाना क्षेत्र के जरगांव निवासी सोनम देवी पुत्री मेवालाल के साथ हुई थी। सात फेरों के बाद दुल्हन विदा होकर अपने घर आई। नई नवेली दुल्हन के स्वागत के लिए महिलाएं दरवाजे पर खड़ी थीं। दुल्हन स्वागत के लिए उतारी गई। परछन की थाल लिए महिलाएं आगे बढ़ी लेकिन इसी बीच दुल्हन की तबीयत खराब हो गई। परछन की थाल लिए महिलाएं खड़ी महिलाएं दुल्हन को संभाला और प्रसव पीड़ा से तड़प रही दुल्हन ने बच्चे को जन्म दिया।

    पति ने की पुलिस में शिकायत

    पति ने की पुलिस में शिकायत

    दुल्हन द्वारा बच्चे को जन्म देना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। दूल्हे ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी वहीं लड़की के मां बाप को इस संबंध में बताया गया। विमलेश ने लड़की के मां बाप पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए अपनी लड़की को ले जाने को कहा। इस संबंध में सफीपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी है। लड़की वाले अपनी लड़की ले जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+