बसपा के जिस विधायक ने राज्यसभा में भाजपा को वोट दिया, उसके भाई को पीट दिया गया

उन्नाव। उन्नाव के बसपा विधायक अनिल सिंह के भाई पर उस समय अज्ञात कार सवारों ने हमला बोल दिया। जब वह लखनऊ से अपने गांव जा रहे थे। असोहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरवन गांव के मोड़ के पास हुई घटना की जानकारी जैसे पुलिस महकमे को मिली हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने विधायक के भाइयों से बातचीत की और पूरे मार्ग की घेराबंदी कर दी। इधर सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि देवी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। विधायक भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आनन-फानन कार्रवाई करके आरोपी हमलावरों को वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Unnao BJP MLA anil singh brother beaten by unknown

पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचीं

घटना असोहा थाना क्षेत्र के पारा मोड़ के पास की है जहां राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने वाले बसपा विधायक अनिल सिंह के भाई दिलीप सिंह पुत्र ललित मोहन सिंह निवासी रंजीत खेड़ा कोदइया थाना मौरावा गाड़ी से पत्नी और बच्चों के साथ अपने गांव जा रहे थे। पुलिस को दी तहरीर में दिलीप सिंह ने बताया कि वह असोहा थाना क्षेत्र के मोहनलालगंज मौरावां मार्ग पर स्थित सरबन मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि अज्ञात कार सवारों ने ओवरटेक कर के रोक लिया और कट्टे बंदूक के नोक पर गले की जंजीर छीन ली साथ ही ₹11000 भी निकाल लिए। विरोध करने पर उन्होंने उन पर हमला बोल दिया। अज्ञात लोगों के हमला से दिलीप सिंह के परिवारीजन भी दहशत में आ गए। हमलावर घटना को अंजाम देकर मोहनलालगंज की तरफ भाग निकले। दिलीप सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। विधायक के भाई के साथ हुई मारपीट और लूट की घटना से हरकत में आई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घेराबंदी करके हमला में शामिल गाड़ी को भी मौरावा थाना क्षेत्र के गांव बछोरा के पास बरामद कर लिया। जिस में बैठे 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक अनिल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि देवी ने भी देर रात घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में दिलीप सिंह ने असोहा थाना में तहरीर देकर घटना की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- आंगनबाड़ियों के लिए संघर्ष पर उतरीं अदिति सिंह, कहा-महिलाओं का दर्द सुनने वाला कोई नहीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+