लखनऊ में दहाड़े गृहमंत्री अमित शाह, बोले- यूपी की कानून-व्यवस्था देखकर खौलता था मेरा खून
लखनऊ में दहाड़े गृहमंत्री अमित शाह, बोले- यूपी की कानून-व्यवस्था देखकर खौलता था मेरा खून
लखनऊ, 29 अक्टूबर: 2022 के अंदर उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है। चुनावों की रणनीतियों और तैयारियों के मंथन के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज लखनऊ पहुंचे। इस दौरान अमित शाह ने समाजवादी पार्टी (एसपी) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि यूपी में कई सालों तक सपा-बसपा, बसपा-सपा का खेल चलता रहा। उन्होंने उत्तर प्रदेश के बर्बाद कर दिया।
Recommended Video

गृहमंत्री अमित शाह ने मंच से संबोधित करते हुए पूछा कहा कि उस वक्त उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति कैसी थी। इतना ही नहीं, शाह ने कहा कि यूपी की कानून-व्यवस्था को देखकर मेरा तो खून खौलता था। उन्होंने बोलते हुए कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के कैरान से लोग पलायन शुरू हुआ था। यहां लखनऊ के हुक्मरानों की नींद नहीं टूटती थी। शाह ने कहा कि आज मैं कहने आया हूं उत्तर प्रदेश के अंदर अब किसी की हिम्मत नहीं है पलायन कराने की।
शाह ने कहा कि यूपी के अंदर पलायन कराने वालों का पलायन हो चुका है। उन्होंने कहा कि यूपी के हर जिले में दो-तीन बाहुबली थे। लेकिन आज दूरबीन लेकर ढूंढता हूं, कही पर बाहुबली दिखाई नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में बच्चियां घर से बाहर नहीं निकलती थी। कहा कि मेरठ में यूनिवर्सिटी होने के बाद भी छात्राओं को दिल्ली में रहकर पढ़ाई करनी पड़ती थी। क्योंकि उनकी सलामती नहीं थी। लेकिन आज कोई भी त्योहार हो 16 साल की बच्ची भी गहने लादकर रात 12 बजे भी स्कूटी से यूपी की सड़कों पर निकल सकती है।
शाह ने कहा कि यह परिवर्तन केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी की वजह से आया है। इस दौरान उन्होंने बोलते हुए कहा कि भाजपा ने यूपी को बहुत आगे ले जाने का काम किया है। भाजपा ने पहली बार सिद्ध किया है कि सरकारें परिवारों के लिए नहीं गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए होती हैं। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपनी पहचान वापस दिलाने का कार्य किया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को देश का सबसे प्रमुख राज्य बनने की दिशा में बहुत आगे ले जाने का कार्य किया है।












Click it and Unblock the Notifications