अंधविश्वास! तांत्रिक के कहने पर पिता ने काटा बेटी की गर्दन, मन्दिर में चढ़ाई बलि
यूपी के संभल जिले में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई जहां एक पिता ने तांत्रिक के बहकावे में आकर अपनी ही सवा माह की बेटी की बलि चढ़ा दी।
संभल। यूपी के संभल जिले में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई जहां एक पिता ने तांत्रिक के बहकावे में आकर अपनी ही सवा माह की बेटी की बलि चढ़ा दी। इस घटना के बाद से लड़की की मां सदमे में हैं।

पिता को था अपने ऊपर भूत-प्रेत के साये का शक
घटना संभल जिले चंदौसी इलाके की है। चंदौसी के नरौली कस्बा में रहने वाले कल्याण (38) की दो बेटियां थीं। बड़ी बेटी तीन साल की है, जबकि छोटी बेटी अभी सवा माह पहले ही पैदा हुई थी। कल्याण को कई दिनों से अपने ऊपर किसी भूत-प्रेत की साया होने का चक्कर था। इसी भूत-प्रेत के साये को दूर कराने के लिए वो एक तांत्रिक के पास जाने लगा और उसके बहकावे में आकर यह घिनौना अपराध कर दिया।

तांत्रिक ने कहा-काट दो बेटी की गर्दन
तांत्रिक ने कल्याण को सलाह दी कि अगर वह मंदिर में जा कर अपनी बेटी की बलि चढ़ा देगा तो उसके ऊपर से भूत-प्रेत का साया हट जाएगा र वह पूरी तरह से ठीक हो जाएगा। तांत्रिक के बहकावे में आए कल्याण ने घर आकर अपनी बेटी को लेकर घर में ही बने मंदिर के पास ले गया और फिर एक धारदार हथियार से उसका गला काट बलि चढ़ा दी। वारदात के बाद पिता मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर से उसे गर्दन कटी बच्ची का शव बरामद किया।
घटना को छुपाते रहे इलाके के लोग
बवि चढ़ाने की बात जब बेटी की मां को बता चली तो वह तुरंत बेहोश हो गई। कस्बे के लोग पहले घटना को छुपाते रहे लेकिन इसी बीच, किसी ने पुलिस को जानकारी दे दी। सूचना पर नरौरी चौकी इंचार्ज कुलदीप सिरोही और सीओ सुरेश बाबू यादव मौके पर पहुंचे। कड़ाई से पूछताछ पर लोगों ने घटना बताई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मां रानी कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। बलि देने की बात अभी स्पष्ट तौर पर नहीं कह सकते हैं। मौके से बच्ची का गर्दन कटा शव बरामद कर लिया गया है। जिस हथियार से गर्दन काटी गई उसकी तलाश की जा रही है। सीओ ने बताया कि आरोपी पिता की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। कुछ लोग भी अपने घर से गायब हैं। उनके बारे में पता किया जा रहा है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications