बेकाबू ट्रक ने बारी-बारी से भाभी-देवर, कावंडिये समेत 2 पुलिसकर्मियों को कुचला, 3 लोगों की मौत

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में को स्टेट हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। ऑक्सीजन गैस से भरे टैंकर ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि देवर-भाभी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद टैंकर ने तेज स्पीड की और आगे जाकर एक कांवड़िये को भी कुचल दिया जिसकी मौत हो गई।

Uncontrollable tanker driver crashed six people in accident

दो एक्सीडेंट करके तेज रफ्तार टैंकर ने बाईक सवार दो पुलिसकर्मियों को भी रौंद दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती करा दिया है। वहीं पुलिस ने टैंकर समेत ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

दरअसल, घटना थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के ब्रह्मान्नद गांव की है। ये गांव स्टेट हाईवे से लगा हुआ है। गुरूवार की रात मंसीला का बेटा अजय किसी बात पर नाराज होकर घर से कहीं चला गया था। उसके बाद महिला तलाशने के लिए बस अड्डे पहुंचे तो उन्हें अजय मिल गया। महिला अपने बेटे को मनाकर घर ला रही थी तभी तेज रफ्तार टैंकर ने तीनों को कुचल दिया। जिसमें देवर और भाभी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद टैंकर के ड्राइवर ने और तेजी से रफ्तार की और आगे जाकर एक कांवड़िये को कुचल दिया। कांवड़िये की भी मोके पर मौत हो गई।

उसके बाद स्टेट हाईवे पर डायल 100 बाईक पर सवार दो पुलिसकर्मियों ने टैंकर का पीछा किया तो टैंकर ने पुलिसकर्मियों को भी कुचल दिया। दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हालांकि कई एक्सीडेंट करने की सूचना जब थाने पहुचीं तो पुलिस ने घेराबंदी करके टैंकर और उसके ड्राईवर को हिरासत में लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+