बुलंदशहर: एक बहन की बेड पर तो दूसरी की फंदे से लटक रही थी जली हुई लाश, 18 फरवरी को है भाई की शादी

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बुलंदशहर के बीबीनगर में दो बहनों की पहले को हत्या की गई उसके बाद उनके शव को घर के अंदर ही जलाने का प्रयास भी किया गया। एक युवती का शव ज़मीन पर तो दूसरी युवती का शव क्लच के वायर से फन्दे पर लटका कर उसमे आग लगाई गई थी। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बीबीनगर थाने का मामला

बीबीनगर थाने का मामला

मामला बुलंदशहर के बीबी नगर थाना के बांहपुर गाँव का है। बांहपुर गांव निवासी गजेंद्र के बेटे राहुल की शादी 18 फरवरी को होनी है। शादी में शामिल होने के लिए राहुल के मामा की बेटी शिवानी (22) हापुड़ के दरियापुर गांव से बांहपुर आई थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। 1 फरवरी को पूरा परिवार शॉपिंग के लिए शहर गया था। घर पर राहुल के बहन शीलू (23) और मामा की बेटी शिवानी थीं। देर रात परिजन शॉपिंग करके लौटे तो घर के अंदर सन्नाटा था। अजीब से महक आ रही थी।

परिचित युवक पर हत्या का शक

परिचित युवक पर हत्या का शक

घरवाले शीलू के कमरे में गए तो वहां उसकी जली हुई लाश पड़ी थी। शिवानी को आवाज लगाते हुए परिजन उसे ढूंढने लगे तो दूसरे कमरे में उसकी भी जली लाश पड़ी थी। परिजनों ने युवतियों की हत्या का आरोप एक परिचित युवक पर लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि मौके से उस युवक का मोबाइल फोन भी मिला है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बीबीनगर थाने की पुलिस ने घटना की सूचना आला अधिकारियों को दी।

मौके पर पहुंची फॉरेन्सिक टीम

मौके पर पहुंची फॉरेन्सिक टीम

सूचना मिलते ही एसएसपी सहित एसपी क्राइम और फॉरेन्सिक टीम मौके पर पहुंची गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात का मुआयना किया और साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतका शीलू के परिजनों ने पुलिस को बताया कि घर के सभी सदस्य शादी की शॉपिंग के लिए शहर गए थे, घर में सिर्फ मृतका शीलू और शिवानी ही थी वापस आकर देखा तो दोनों के अधजले शव घर में मिले।

प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है

प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है

एसएसपी मुनिराज ने बताया कि घर के अंदर दो युवतियों का जला हुई शव मिला है। मौके पर पहुंचकर पूरे घटना क्रम की निरीक्षण किया गया, साथ ही फॉरेंसिक विभाग ने मौके से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया कि मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। शीलू की अधजली लाश के गले में तार बंधा मिला है। इससे आशंका है कि पहले दोनों युवतियों की गला घोंटकर हत्या की गई और फिर उन्हें आग लगाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+