अश्लील हरकत पर दो युवकों को पेड़ से बांध महिला ने चप्पल से पीटा, VIDEO

महिला से अश्लील हरकत करनेवाले दो मनचलों को भीड़ ने पेड़ से बांध दिया। इसके बाद महिला ने दोनों को चप्पल से पीटकर सजा दी।

मऊ। उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के एक गांव में दो मनचलों को पकड़कर भीड़ ने पेड़ से बांध दिया और महिला ने उसकी चप्पल से जमकर पिटाई कर दी। मनचलों को सजा देने का यह वीडियो इलाके में वायरल हुआ है। पुलिस ने अश्लील हरकत करने के आरोप में दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला से की अश्लील हरकत

महिला से की अश्लील हरकत

घटना गुरुवार की की है। दर्ज मुकदमा के अनुसार घोघवल गांव निवासी रजनीकांत दिल्ली में टाइल्स मार्बल लगाने का काम करता है। वह कुछ दिन पहले गांव आया था। गुरुवार की रात में टेम्पो से दिनेश यादव व गोविन्द नाम के युवक मऊ आये और रजनीकांत की पत्नी से अश्लील हरकत करने लगे।

दोनों को पेड़ से बांधकर चप्पल से पीटा

दोनों को पेड़ से बांधकर चप्पल से पीटा

उनको गलत हरकत करते देखकर गांव के लोग इकठ्ठा होकर दोनों को पकड़कर पेड़ से बांध दिया। साथ ही गांव की औरतों ने चप्पल से उसे पीटा। इसकी सूचना लोगों ने कोतवाली को दी जिस पर घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों मनचलों को हिरासत में ले लिया और पति रजनीकांत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

देखिए इस घटना का वीडियो

गांव में महिला से अश्लील हरकत करनेवाले दोनों मनचलों को पेड़ से बांधकर चप्पल से पीटे जाने का वीडियो वायरल हुआ। आप भी देखिए।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+