जिंदगी देने वाली एंबुलेंस ने जीजा-साले को सड़क पर दी दर्दनाक मौत
मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जनपद में एक सड़क हादसे में सगे जीजा-साले की दर्दनाक मौत हो गई। एम्बुलेंस और बाइक के बीच टक्कर हुई जिसमें बाइक सवार जीजा साले की जान चली गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही एक्सीडेंट करने वाली एम्बुलेंस और ड्राइवर की भी तलाश जारी है।

थाना करहल किशनी मार्ग पर तखरउ के पुल से पीछे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें महिला को डिलीवरी के लिए ले जा रही एम्बुलेंस और बाइक की आपस में टक्कर ही गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरे की सैफई मे इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतकों के नाम कुंअर और गुलशन बताया जा रहे हैं जो रिश्ते में जीजा साले थे। मृतकों मे एक करहल का बताया जा रहा है जबकि दूसरा कासगंज का था। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट कर एम्बुलेंस चालक गाड़ी को लेकर भाग गया है। अगर दुर्घटनाग्रस्त घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचा दिया जाता तो उनकी जान बच सकती थी।












Click it and Unblock the Notifications