VIDEO: डाक अधीक्षक और सहायक पोस्टमास्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने मुख्य डाकघर में छापेमारी की। छापेमारी में सीबीआई की टीम ने डाक अधीक्षक और सहायक पोस्टमास्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। डाकघर की फ्रेंचाइजी के नाम पर डाक अधीक्षक ने रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद सीबीआई की टीम ने छापेमारी की थी। गिरफ्तारी के बाद डाकघर में हड़कंप मचा गया। सीबीआई के अधिकारियों ने करीब पांच घंटे तक रिश्वत लेने वाले अधिकारियों से पूछताछ की। उसके बाद रिश्वत लेने वाले अधिकारियों को सीबीआई की टीम गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी

15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी

दरअसल मुख्य डाक अधीक्षक वीके गुप्ता और सहायक पोस्टमास्टर शशिकान्त सोलंकी शहर के कच्चा कटरा स्थित एक फ्रेन्चाइजी डाक संचालक अनुज श्रीवास्तव से रिन्यूअल के नाम पर 15 हजार रिश्वत मांग रहे थे। फ्रेन्चाइजी डाक संचालक ने इसकी शिकायत सीबीआई से कर दी। जब वह दोनों अधिकारियों को रिश्वत के रुपए लेकर पहुंचा तो वहां मौजूद सीबीआई की एन्टी करप्शन की टीम ने दोनों अधिकारियों को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

एंटी करप्शन टीम ले गई अपने साथ

एंटी करप्शन टीम ले गई अपने साथ

मुख्य डाक अधीक्षक वीके गुप्ता और सहायक पोस्टमास्टर शशिकान्त सोलंकी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई की टीम ने दोनों से तीन घंटे से ज्यादा वक्त तक पूछताछ की। फिलहाल सीबीआई एंटी करप्शन टीम दोनों अधिकारियों को अपने साथ ले गई है।

शाहजहांपुर की घटना

शाहजहांपुर की घटना

सीबीआई अधिकारी ने बताया कि उन्हें रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। उसके बाद 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए डाकघर अधीक्षक और डाकघर के एक कर्मचारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। दोनो को ही पूछताछ के लिए अपने साथ ले जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+