ट्रक में भरकर ले जा रहे थे गोवंश, पुलिस ने रोका तो चढ़ा दी गाड़ी, दो की दर्दनाक मौत

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई नेशनल हाइवे 24 पर जहानी खेंडा के पास पशु तस्करों ने डालय 100 बाइक सवार पुलिसकर्मी और चौकीदार को कुचल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना में चौकीदार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुलिसकर्मी को गंभीर हालत में जिला अस्पातल में भर्ती कराया गया, जहां इलाक के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रक की तलाश शुरू कर दी।

two police man killed road accident in hardoi

जानकारी के अनुसार, हरदोई थाना के नैशनल हाईवे 24 के पिहानी थाना क्षेत्र में आने वाली जहानी खेंङा चौकी पर तैनात डालय 100 का पुलिसकर्मी चौकीदार के साथ बाइक पर गश्त कर रहा था। तभी कांस्टेबल ने एक ट्रक आता देखा। पता चला कि इस ट्रक में गाये भरी हुई है। इसी सूचना पर पुलिसकर्मी ने ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया। तभी ट्रक करीब आते ही उसने पुलिसकर्मी की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बाइक पर सवार सिपाही और चौकीदार जमीन पर गिर गए। जिसमे चौकीदार सुमेर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सिपाही विपिन कुमार को गंभीर हालत में शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां इलाज के दौरान सिपाही विपिन कुमार की मौत हो गई।घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+