कन्नौज के दो इत्र कारोबारी 'पीयूष जैन' और 'पम्मी जैन', काम एक लेकिन अलग-अलग है दोनों की कहानी
कानपुर, 29 दिसंबर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के दिग्गज इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर मिला 200 करोड़ से अधिक का कैश और कीमती जूलरी के बाद से प्रदेश की राजनीति में भी हलचल मची हुई है। बीजेपी लगातार पीयूष जैन को लेकर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साध रही है। इस बीच पीयूष जैन के अलावा एक और इत्र कारोबारी का नाम इन दिनों सुर्खियों में आया है, जिनका लिंक समाजवादी पार्टी (सपा) से है। हैरानी कि बात है कि दोनों का नाम 'पी' से शुरू होकर 'जैन' उपनाम पर खत्म होता है।

इतना ही नहीं वो दोनों यूपी के कन्नौज के उसी मोहल्ले की जैन गली के रहने वाले हैं और इत्र के व्यापार से जुड़े हुए हैं। अब पीयूष की गिरफ्तारी के बाद आगामी विधानसभा चुनाव में दूसरा इत्र कारोबारी चर्चा का विषय बना हुआ है। बीते मंगलवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीयूष जैन से कथित रूप से जुड़ी संपत्तियों पर जीएसटी अधिकारियों के छापे का मुद्दा उठाया और मुलायम सिंह यादव की पार्टी पर हमला बोला। पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी पर सत्ता में अपने कार्यकाल के दौरान पूरे यूपी में 'भ्रष्टाचार का इत्र' छिड़कने का आरोप लगाया। .
उधर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने 'गलत जैन' पर छापा मार दिया, जिसका संबंध बीजेपी से ही है। उन्होंने कहा कि सपा के जैन, पुष्पराज 'पम्पी' जैन हैं, जो एक एमएलसी हैं। जिन्होंने हाल ही में अपना इत्र लॉन्च किया था, जिसे 'समाजवादी इत्र' कहा जाता है। पीयूष और पम्मी जैन की जड़ें एक हैं लेकिन उनकी कहानियां अलग-अलग हैं। सूत्रों ने बताया कि एक लो-प्रोफाइल व्यवसायी है, जो अपनी दब्बू जीवन शैली में जी रहा है।
यह भी पढ़ें: जानें धनकुबेर पीयूष जैन की जेल में कैसी बीती रात, कभी लेता करवटें तो कभी टहलता..भोजन भी नहीं किया
Recommended Video
'परोपकारी' व्यक्ति हैं पम्मी जैन
उसके बारे में कहा जाता है कि वह कभी-कभी स्कूटर चलाता है। सोमवार को कानपुर की एक अदालत ने टैक्स चोरी के मामले में 50 वर्षीय पीयूष जैन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उसके पास से बरामद नकदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। वहीं दूसरी ओर 60 वर्षीय पुष्पराज जैन को कन्नौज में एक 'परोपकारी' व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। पुष्पराज एक राजनेता भी हैं जो एक पेट्रोल पंप और एक कोल्ड स्टोरेज कंपनी के मालिक हैं।
वह किसानी भी करते हैं, मुंबई में पुष्पराज का एक घर और ऑफिस है। कानपुर मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने पीयूष जैन पर छापे का जिक्र किया और कहा, 'उन्होंने (सपा) ने 2017 से पहले पूरे यूपी में भ्रष्टाचार की खुशबू बिखेर दी थी, जो सभी के सामने है। लेकिन अब वे अपना मुंह बंद रखे हुए हैं और क्रेडिट लेने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। नोटों का पहाड़ जिसे पूरे देश ने देखा है, यही उनकी उपलब्धि और हकीकत है।'












Click it and Unblock the Notifications