आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डीसीएम और ट्रैक्टर की टक्कर, दो की मौत
उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे हवाई पट्टी के निकट कन्नौज से लखनऊ जा रहे ट्रैक्टर और डीसीएम की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कन्नौज के तिर्वा पचौरा गांव में रहने वाले शैलेन्द्र मौजूदा समय में अपने परिवार के संग लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित मकान में रह कर शटरिंग का काम करता है। सोमवार को पचौरा गांव निवासी सत्येन्द्र पुत्र बलवीर का तिलक समारोह था। समारोह में शामिल होने के लिए शैलेन्द्र हरदोई संडीला के जकपुरवा गांव निवासी ट्रैक्टर ड्राइवर लालजीत व उसका बेटा रवि 12 को लेकर गया था। तिलक कार्यक्रम के बाद सुबह ट्रैक्टर से तीनों लखनऊ जा रहे थे।
इसी बीच बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र स्थित आगरा एक्सप्रेस वे पर जोगीकोट गांव के समीप पीछे से आ रहे डीसीएम ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में शैलेन्द्र व ट्रैक्टर ड्राइवर लालजीत की मौके पर मौत हो गई। जबकि लालजीत का बेटा रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत नाजुक देख उसे डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बांगरमऊ पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications