शादी कराने के बहाने दो युवकों को बंधक बनाने वाला गिरफ्तार
बंधक बनाये गये युवकों के परिजनों से शातिर दिमाग पंकज ने 20 लाख की फिरौती की मांग किया। पुलिस को स्थानीय मुखबिरों से पलवां के संदिग्ध मामले की सूचना मिली।
फतेहपुर। फतहेपुर के धाता थाना के एक शातिर दिमाग युवक ने इलाहाबाद के दो युवकों को शादी कराने का झांसा देकर अपने गांव लाया और फिर वहीं पर बंधक बना कर 20 लाख फिरौती की मांग की। मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा तो मुखबिरों की जाल बिछा कर खुलासा करने की दिशा में जुट गयी। पुलिस को मामले में जल्दी ही सफलता हासिल हुई। एक युवक को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने दोनो बंधक बनाये गये युवकों को मुक्त करा कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया।

पुलिस की माने तो धूमनगंज इलाका के कंधईपुर गांव निवासी सूरज मिश्र पुत्र दिनेश मिश्र व प्रीतम नगर निवासी हिमांशू सागर पुत्र हरिश्चन्द्र को शादी कराने का झांसा देते हुये धाता थाना के गांव पलवां मजरे कल्यानपुर कचरौली निवासी पंकज पुत्र गिरिजा शंकर अपने गांव लिवा लाया। इसके बाद उसने योजना के अनुसार दोनो युवकों को अपने ही घर पर बंधक बना लिया। बंधक बनाये गये युवकों के परिजनों से शातिर दिमाग पंकज ने 20 लाख की फिरौती की मांग किया। पुलिस को स्थानीय मुखबिरों से पलवां के संदिग्ध मामले की सूचना मिली। पुलिस ने संदेह के आधार पर पंकज के छापा मार कर दोनो युवकों के बरामद करने के साथ ही पंकज को हिरासत में ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications