मंदिर में भीख मांगने आईं महिलाओं को मनचलों ने दी मौत! गांव में लगाया था कैंप, सुबह मिला जला हुआ शव

मृतकों में शामिल एक 22 साल की लड़की भी थी जिससे घटना संदिग्ध लग रही है क्योंकि मंदिर में भीख मांगते समय मनचलों ने उसके साथ छेड़खानी की थी और जान से मारने की धमकी देकर गए थे।

इलाहाबाद। थरवई इलाके में सुबह दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। बंजारा समाज की दो महिला और एक पुरूष की जिंदा जलकर मौत हो गई। तीनों कैंप में सो रहे थे। रात में आग कैसे लगी ये सस्पेंस बना हुआ है। संभावना है कि चिमनी से आग लगी होगी! हालांकि आशंका व्यक्त की जा रही है कि मृतक में शामिल एक 22 साल की लड़की भी थी जिसे लेकर कुछ मनचलों ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने जले हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बंजरा बस्ती से तीनों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

मंदिर में भीख मांगने आईं महिलाओं को मनचलों ने दी मौत! गांव में लगाया था कैंप, सुबह मिला जला हुआ शव
मंदिर में भीख मांगने आईं महिलाओं को मनचलों ने दी मौत! गांव में लगाया था कैंप, सुबह मिला जला हुआ शव

महाशिवरात्रि पर मंदिर में मांगने आए थे भीख

पूछताछ के दौरान पता चला की आग का शिकार हुए तीन बंजारे महाशिवरात्रि पर पांडेश्वर नाथ धाम आए हुए थे। दिन में भीख मांगने के दौरान कुछ मनचलों ने भिखारी युवती को परेशान भी किया था। देर रात तीनों (दो महिला और एक पुरूष) शिवपुर बाग में कैंप लगाकर ठहर गए। रात में कैसे आग लगी और तीनों की जलकर कब मौत हो गई पता भी नहीं चला।

मंदिर में भीख मांगने आईं महिलाओं को मनचलों ने दी मौत! गांव में लगाया था कैंप, सुबह मिला जला हुआ शव

पांडेश्वर नाथ धाम के शिव मंदिर में लगा था मेला

थरवई क्षेत्र के पड़िला में पांडेश्वर नाथ धाम के नाम से प्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिर है। इसकी स्थापना पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान की थी। शिवरात्रि के दिन यहां पर बहुत बड़ा मेला लगता है और इस मेले में भीख मांगकर गुजारा करने वाले ये बंजारे भी आए हुए थे। दिन में भीखमांग कर ये तीनों शिवपुर गांव के एक बाग मे रुक गए।

मंदिर में भीख मांगने आईं महिलाओं को मनचलों ने दी मौत! गांव में लगाया था कैंप, सुबह मिला जला हुआ शव

सुबह शव देखकर ग्रामीणों में मचा हड़कंप

सुबह जला शव और कैंप देखकर हड़कंप मचा तो सूचना पुलिस तक पहुंची। भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई। पुलिस ने पहचान कराने की कोशिश की फिर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल घटना के बाद से तरह-तरह की आशंका और चर्चा इलाके में बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+