घर में लगी आग, बचने के लिए शौचालय में छिपी दो बच्चियां जिंदा जल गईं
सीतापुर। यूपी के सीतापुर में खाना बनाते समय एक घर में आग लग गई। आग लगने से दो बच्चियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना को लेकर इलाके में भगदड़ मच गई। भीषण आग में तीन अन्य मकान भी जलकर खाक हो गए। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

चूल्हे से उठी चिंंगारी से लगी आग
सूचना पाकर तहसील व पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। तहसील प्रशासन ने पीड़ित परिवार को शासन से सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया। बताते चलें महोली कोतवाली इलाके के कंचनपुर गांव में विनोद के घर की महिलाएं शाम को खाना बना रही थी। तभी अचानक चूल्हे से उठी चिंगारी ने छप्पर में आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने घर को पूरे आगोश में ले लिया।

शौचालय में छिपी दो सहेलियां
घर में आग लगी देख परिवार के अन्य सदस्य इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान मेनका व निधि घर में बने शौचालय के अंदर छिप गई। आग की लपटों ने शौचालय में रखें उपलों ने आग पकड़ ली जिससे दोनों बच्चियां जिंदा जलकर मर गई। इसके बाद गांव में कोहराम मच गया।

अग्निकांड में तीन घर जलकर हुए खाक
सूचना पाकर एसडीएम महोली प्रभाकांत अवस्थी सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इस अग्निकांड में मरने वाली दोनों बच्चियां सहेली हैं। इस अग्निकांड में लगभग तीन से चार लाख की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मृतक बच्ची की मां ने बताया कि हम घर में मसाला पीस रहे थे कि तभी अचानक आग लग गई। बिटिया सहेली के साथ खेल रही थी। आग लगी तो दोनों शौचालय में जली हुई मिली। एसडीएम महोली प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि गांव में चार बजे आग लगी थी, तीन मकान जले हैं जबकि दो बच्चियों की जलकर मौत हो गई है। तहसील प्रशासन की तरफ से हर सम्भव मदद की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications