शादी से लौट रहे दो दोस्तों की उठी अर्थी, रास्ते में नहर में जा गिरी कार

बुलंदशहर। शादी समारोह से वापिस लौटते वक्त एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को नहर से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया। हादसा डिबाई थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर मखैना के पास हुआ है।

Two friends died after falling into a car canal in Bulandshahr

पुलिस के अनुसार, दोनों मृतक बुलंदशहर के मौहल्ला गिरधारी नगर के रहने वाले जितेन्द्र (27) और बिट्टू (28) का है। दोनों दोस्त गुरूवार को कार से अपने मामा के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए अलीगढ़ गए थे। शुक्रवार की सुबह दोनों दोस्त कार में सवार होकर वापस बुलंदशहर लौट रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही कार डिबाई कोतवाली के गांव सूरजपुर मखैना स्थित नहर की पटरी पर पहुंची तो तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।

Two friends died after falling into a car canal in Bulandshahr

हादसे की सूचना पाकर मौकें पर पहुंची पुलिस ने नहर में गिरी कार को बाहर निकाल लिया। कार के अंदर दोनों के शव पड़े हुए थे, पुलिस ने दोनों शवों को भी कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतक के दोस्त सत्यदेव गौतम ने बताया कि मृतक जितेन्द्र गाजियाबाद के जीएसटी कार्यालय में लिपिक के पद पर सेवारत था। जितेन्द्र व बिट्टू की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+