सरिया चोरी करते पकड़े गए यूपी के दो फेमस influencers, इंस्टाग्राम पर दोनों के हैं लाखों followers
उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बहराइच जनपद में सरिया चोरी के आरोप में पुलिस ने दो इंस्टा influencers को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने 45 क्विंटल सरिया बरामद की है।
दोनों के इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं। इसके बावजूद इन दोनों द्वारा सरकारी कार्य में उपयोग किये जाने वाले सरिया की चोरी की जा रही थी। काफी समय से चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी थी। इसी दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया तो लोग हैरान रह गए। लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा था कि जिन लोगों को इंस्टाग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते हैं, वे सरिया चोरी कर सकते हैं। फिलहाल गिरफ्तार दोनों लोगों के खिलाफ पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है।
यह पूरा मामला बहराइच जनपद के रिसिया थाना क्षेत्र के बलिदान पुरवा गांव का है। बताया जा रहा है कि यहां पर हैदराबाद की कंपनी द्वारा जल जीवन मिशन के तहत काम कराए जा रहे हैं। गांव में ही कंपनी का एक गोदाम है जिसमें पाइप और सरिया रखी हुई हैं।
इसी गोदाम से बीते 9 मार्च को सरिया चोरी का मामला सामने आया था। मामले में कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नवीन रेड्डी द्वारा रिसिया थाने की पुलिस से शिकायत की गई थी। पुलिस से की गई शिकायत में प्रोजेक्ट मैनेजर ने आरोप लगाया था कि गोदाम से 10 क्विंटल से अधिक सरिया चोरी हुई है।
प्रोजेक्ट मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर रिसिया थाने की पुलिस चोरों की धर पकड़ में लगी हुई थी। इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चकिया-पंचपूरवा मार्ग पर छापेमारी कर एक ट्रैक्टर ट्राली पर लदा 35 क्विंटल सरिया बरामद की। ट्रैक्टर को सीज करने के साथ ही पुलिस ने सरिया को कब्जे में ले लिया।
उसके बाद पुलिस द्वारा फिरोज पुत्र रोशन खान निवासी देवीपुर थाना रिसिया, साहिल उर्फ सुफियान पुत्र कुतुबुद्दीन निवासी दिबियापुर थाना मटेरा जनपद बहराइच और फरहान पुत्र जहीरूद्दीन निवासी भगवानपुर माफी थाना रामगढ़ जनपद बहराइच नामक तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए सुफियान और फरहान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। वहीं इन तीनों के अलावा इनके दो अन्य साथी कमलेश और बबलू फरार हैं। पुलिस उन्हें भी तलाश रही है
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Silver Rate Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट, ₹5000 तक सस्ती,आपके शहर में क्या 100g और 1kg का ताजा भाव -
Himanta Biswa Sarma Net Worth: ₹64 लाख बढ़ी CM की संपत्ति, कौन हैं पत्नी रिनिकी, दोनों में कौन ज्यादा अमीर? -
LPG Crisis: 5 साल तक गैस और तेल की रहेगी किल्लत! दुनिया की सबसे बड़ी एनर्जी कंपनी के CEO के दावे से हड़कंप -
Dhurandhar-2 में 'अतीक अहमद' बनने वाले Salim Siddiqui कौन? कितनी ली फीस? UP माफिया का खुला PAK काला चिट्ठा!












Click it and Unblock the Notifications