हरदोई: बूथ पर ड्यूटी की वजह से नहीं मिली छुट्टी, महिला की हुई मौत
महिला होमगार्ड को ड्यूटी की वजह से छुट्टी नहीं मिली, कार्यकर्ता की वोटिंग स्थल पर ही तबियत खराब हो गई थी जिसके बाद वहीं पर उसका उपचार कराया गया। आखिरकार जब महिला घर पहुंची तो उसकी मौत हो गई।
हरदोई। तीसरे चरण के मतदान में पोलिंग बूथ पर ड्यूटी के दौरान एक होमगार्ड की तबियत बिगड़ी और बूथ पर ड्यूटी की वजह से छुट्टी नहीं मिली, कार्यकर्ता की वोटिंग स्थल पर ही तबियत खराब हो गई थी जिसके बाद वहीं पर उसका उपचार कराया गया। बता दें कि अतरौली थाना क्षेत्र के बिजौली गांव में एक मतदान स्थल पर इसकी ड्यूटी थी। प्राइमरी पाठशाला में बूथ संख्या 254 पर तैनात इस होमगार्ड की सुबह ही मौत हो गई। इस घटना से पोलिंग स्टेशन पर मौजूद अफसर और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। सूचना पाकर मौके पर डायल 100 बुलाई और पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।


तो वहीं पाली थाना क्षेत्र में भी एक शख्स की मौत का मामला सामने आया है। यहां भी शख्स की मतदान में ड्यूटी लगी थी। इसकी पहचान कृष्ण पाल के नाम से की गई है। बता दें कि कृष्ण पाल सुबह पानी लेने नल पर गया था। पानी लेने के लिए नल चलाते समय अचानक कृष्णपाल गिर पड़ा जिससे उसकी मौत हो गई।

काफी देर बाद सीआरपीएम के जवान ने नल के पास टॉर्च जलाकर देखा तो इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कुछ लोगों ने ये भी कहा कि डायल 100 को भी सूचना दी गई थी लेकिन एंबुलेंस देर से पहुंची और कृष्ण पाल की इलाज के अभाव में मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications