होली: डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आगजनी, कई लहूलुहान, बुलानी पड़ी फोर्स
एक समुदाय ने नशे में अनाप-शनाप नारेबाजी करते हुए दर्जनों गुमटियों को आग के हवाले कर दिया। हालत नाजुक देख पुलिस के आला अधिकारी मौके पहुंचे और कई थानों की फोर्स लगाई गई।
सुल्तानपुर। यूपी में सरकार बनने से पहले ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो गए हैं। कूरेभार थाने में होली के पर्व पर कुछ सरकशों ने नशे के आलम में डीजे की धुन को तेज किया जिस पर ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो मार-पीट पर आमादा एक समुदाय के लोगों ने ग्रामीणों की गुमटियों को आग के हवाले कर दिया।


इस दौरान मारपीट भी हुई जिसमें कई लोगों को गंभीर चोटें आईं। हालत नाजुक देख पुलिस के आला अधिकारी मौके पहुंचे और कई थानों की फोर्स लगाई गई। मामला कूरेभार थान क्षेत्र के इरूल गांव का है जहां ये विवाद होली मनाने के दौरान डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ। दो पक्षों में मारपीट की इस घटना में कुल मिलाकर लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।

यही नहीं एक समुदाय ने नशे में अनाप-शनाप नारेबाजी करते हुए दर्जनों गुमटियों को आग के हवाले कर दिया। जब तक पुलिस को सूचना होती और दमकल आती गुमटिया जलकर खाक हो चुकी थी। मौके की नजाकत को देखते हुए गांव में सीआईएसएफ के जवानों और कई थानों की पुलिस को तैनात कर दिया गया है।

इसके बाद घटना स्थल का मुआयना करने जिलाधिकारी एस राजलिंगम, पुलिस अधिक्षक पवन कुमार, एडीएम प्रशासन, अपर पुलिस अधिक्षक, उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी बलदीराय पहुंचे। घटना कूरेभार के एसओ ने बताया कि 15 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है फिलहाल अब स्थिती पहले से सामान्य है।












Click it and Unblock the Notifications