बोरवेल खोद रहे दो भाइयों के ऊपर गिरी मिट्टी, दबकर हुई दोनों की दर्दनाक मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को दो सगे भाई बोरवेल का काम करने पहुंचे थे। 25 फीट गहरे बोरवेल में काम करने के दौरान दोनों भाइयों के ऊपर मिट्टी गिर गई। जिसके नीचे दबने से दोनों भाइयों की मौत हो गई। मिट्टी गिरने की सूचना स्थानीय लोगों को हुई, तो मौके पर लोग पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया। घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों भाईयों को बोरवेल से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

Two brothers died in 25 feet deep borewell in mathura

मथुरा के थाना गोविंद नगर इलाके शुक्रवार को लक्ष्मी नगर के रहने बाले दो सगे भाई हरिबाबू और केशव बोरवेल में काम करने जय सिंह पुरा पंहुचे और कुछ देर काम करने के बाद अचानक बोरवेल की मिट्टी नीचे काम कर रहे दोनों भाईयों के ऊपर जा गिरी। बोरवेल की मिट्टी धसने से दोनों युवक करीब 25 फुट गहरे बोरवेल में दब गए। सगे भाइयों के बोरवेल में मिट्टी के नीचे दबने की सूचना स्थानीय लोगों को हुई, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर लोग पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया। घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों भाइयों को बोरवेल से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। लेकिन दोनों भाई को डॉक्टरों नें मृत घोषित कर दिया। दोनों सगे भाइयों की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।

Two brothers died in 25 feet deep borewell in mathura

मथुरा जिला अस्पताल के डॉक्टर मुकुल बंसल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दो मजदूर काम करते वक्त 25 फीट गहरे बोरवेल में गिर गए। उन्हें काफी मशक्कत के बाद निकाल कर हॉस्पिटल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+