यूपी: मामूली बात पर दबंगों ने दो भाइयों को घोड़े से बांधकर घसीटा, FIR दर्ज

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दो सगे भाइयों को बेरहमी से पीटने और फिर घोड़े से बांधकर घसीटने का मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि खेत में घुसे जानवरों को भगाया था, जिसके बाद गांव के दबंगों ने दोनों भाइयों की घोड़े से बांधकर खेतों में घसीट। गंभीर हालत में दोनों भाइयों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Two brothers beaten in Shahjahanpur

जानकारी के अनुसार, मामला कलान थाना क्षेत्र के सैदापुर गांव का है। राम किशन (35) अपने छोटे भाई केंद्रपाल के साथ खेतों पर काम कर रहा थे। तभी गांव के दबंग ओमेन्द्र सिंह यादव का घोड़ा गांव के ही रहने वाले राम किशन और केन्द्रपाल के खेत में घुस गया और उसने फसल खा ली। जब दोनों भाइयों ने घोड़े को खेत से मार कर भगाया तो दबंग ओमेन्द्र सिंह यादव अपने पांच साथियों के साथ खेत पर पहुंचा और दोनों भाइयों को मौके पर ही जमकर पीटा। जब दबंगों का इतने से भी मन नहीं भरा तो राम किशन को रस्सी के जरिए घोड़े से बांधा और पूरे खेत में उसे घसीटा। बाद में दोनों भाइयों को खेत में फेंककर फरार हो गये।

इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों भाइयों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार हुए दबंगों की तलाश में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+