22000 रुपए में खरीदी थी बीवी, पति की खुदकुशी के बाद दलाल गिरफ्तार
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में पुलिस ने महिला तस्करी के मामले में गिरफ्तारी की है। पुलिस ने महिला तस्करी कर बेचने वाले दोनों आरोपी दलालों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बागपत कोतवाली पुलिस ने तस्करी की गयी महिला को बरामद कर कोर्ट मे पेश कर दिया है।

पुलिस ने किया दलालों को गिरफ्तार
एसपी बागपत जय प्रकाश सिंह का कहना है कि महिला के 164 के बयान कराये जा रहे हैं। कोर्ट के समक्ष महिला जो बयान देगी उसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। अभी पुलिस तस्करी कर लाई गई महिला के बयान का इंतजार कर रही है। उससे साबित होगा कि महिला की बोली लगी थी या नहीं। बागपत पुलिस हरकत मे आयी ओर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

22000 में खरीदी थी महिला
दरअसल बागपत के सरूरपुर गांव में एक युवक ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया था कि उन्होंने मृतक मुकेश के लिए 22 हजार रुपये मे बहू खरीदी थी जिसमें युवक ने 15 हजार रुपय दे दिये थे और मुकेश 7 हजार रुपये नहीं दे पाया था। इस पर महिला को बेचने वाले सोनू व मोनू उसे वापस ले गये। अपनी पत्नी के चले जाने से नाराज मुकेश ने फांसी पर लटककर जान दे दी, जिसके बाद परिजनो ने दलाल के खिलाफ कारवाई की गुहार लगायी थी।












Click it and Unblock the Notifications