Twisha Sharma: 'मेरी कोख से जन्मी थी वो, ये गंदे लोग झूठ बोल रहे', कलेजा छलनी कर देगा मां का ये Video
Twisha Sharma: नोएडा की बेटी और भोपाल की बहू ट्विशा शर्मा की मौत का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है, मॉडल और रिटायर्ड जज की बहू रही ट्विशा की मौत ने हर किसी को अंदर तक झकझोर दिया है, शादी के महज 5 महीने बाद 12 मई की रात ट्विशा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, अब इस मामले में मां के दर्द भरे बयान ने लोगों को अंदर तक हिला दिया है।
मीडिया के सामने अपनी बेटी को याद करके फूट-फूटकर रोते हुए ट्विशा की मां रेखा शर्मा ने कहा कि 'मेरी बेटी बहुत बहादुर थी और वह इतनी आसानी से हार मानने वालों में नहीं थी, वह बहुत अच्छी लड़की थी, उस पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं, ये गंदे लोग झूठ बोल रहे हैं,मेरी कोख से जन्मी थी वो , मैं जानती थी उसको, मेरी बेटी को ससुराल में मानसिक रूप से परेशान किया जाता था, उसकी सास हर छोटी-बड़ी बात पर रोकटोक करती थी और उसे लगातार प्रताड़ित करती थी।'

मां ने यह भी बताया कि बेटी की मौत के बाद भी दामाद समर्थ सिंह का फोन तक नहीं आया, उन्होंने कहा कि 'जिस रात ट्विशा की मौत हुई, समर्थ कुछ मिनटों के लिए अस्पताल आया और फिर वहां से चला गया, वो अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट गया लेकिन बीवी की मौत का गम जताने सामने नहीं आया, आप खुद ही सोच लीजिए ऐसा कोई करता है क्या? ये सब लोग मेरी बेटी को बहुत परेशान करते थे।'
'Twisha Sharma को गाली देता था समर्थ', मां ने बयां किया दर्द
मां ने रोते हुए कहा कि 'वो मेरी बेटी को बहुत सताता था, वो उसे मेंटली टार्चर करता था ,मेरा फोन नहीं उठाता था, मेरी बेटी को गाली देता था, मेरी बेटी एमबीए थी, कहता था कि वो अनपढ़ है। उसके करेक्टर पर उंगली उठाता था, जब वो प्रेग्नेंट हुई तो बोला कि तू प्रोस्टीट्यूट है। सास का फोन आया मेरे पास बोली कि आपकी बेटी ने तो जॉब छोड़ दी,अब आप बताइए खर्चा कैसे चलेगा इसका, मेरा बेटा तो ज्यादा कमाता नहीं, आप लोग मदद कीजिए अब।'
9 दिसंबर 2025 को हुई थी ट्विशा शर्मा और समर्थ सिंह की शादी
आपको बता दें कि 9 दिसंबर 2025 में ट्विशा शर्मा और समर्थ सिंह की शादी हुई थी, दोनों की मुलाकात 'शादी डॉट कॉम' के ज़रिए हुई थी। ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा के मुताबिक, शादी के शुरुआती दिन तो सामान्य बीते, लेकिन धीरे-धीरे दहेज की मांग और मानसिक प्रताड़ना का सिलसिला शुरू हो गया था।
'मां मुझे ले चलो अब सहा नहीं जा रहा है'
परिवार का दावा है कि मौत से चंद घंटे पहले, रात करीब 10 बजे, ट्विशा ने अपनी मां को फोन किया था। रोते हुए उसने बताया था कि 'अब वह और प्रताड़ना सहन नहीं कर पा रही है लेकिन हमें नहीं पता था कि इसके बाद हमें उसकी मौत की खबर मिलेगी।'

'काफी खर्चा करती थी ट्विशा', कोर्ट में वकील ने दी दलील
उधर, भोपाल कोर्ट में समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। समर्थ के वकील ने अपनी दलीलें रखते हुए तर्क दिया कि दहेज की मांग का कोई ठोस सबूत नहीं है। उन्होंने ट्विशा को काफी खर्चीला बताते हुए उनकी मानसिक स्थिति की भी जांच की मांग की। वकील ने यह भी बताया कि 'घटना वाले दिन ट्विशा पार्लर गई थीं और ऑनलाइन शॉपिंग भी की थी।' हालांकि कोर्ट ने कोर्ट ने समर्थ सिंह की अग्रिम ज़मानत याचिका खारिज कर दी है।
ट्विशा को तीसरी मंजिल से नीचे सीपीआर देने के लिए क्यों लाया गया?
वहीं, ट्विशा के परिवार के वकीलों ने मामले को बेहद संदिग्ध बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि 'ट्विशा को तीसरी मंजिल से नीचे सीपीआर देने के लिए क्यों लाया गया? परिवार ने पोस्टमार्टम दोबारा कराने और मामले में गंभीर धाराएं जोड़ने की मांग की है। कोर्ट में ट्विशा की चैट भी सबूत के तौर पर पेश की गई है, जिसे प्रताड़ना का प्रमाण बताया जा रहा है, फिलहाल समर्थ सिंह कहां है, इस बारे में कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मौत के 6 दिन बाद भी ट्विशा शर्मा के शव को परिजनों से लेने से मना कर दिया है और वो अभी भी Mortuary में है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे














Click it and Unblock the Notifications