Asian Games के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, वर्ल्ड कप हार के बाद BCCI का बड़ा फैसला

Asian Games, India women squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जापान के आइची-नागोया में होने वाले आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की 15 सदस्यीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में मिली निराशाजनक हार और टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने के बावजूद चयनकर्ताओं ने कप्तान हरमनप्रीत कौर पर अपना भरोसा बरकरार रखा है। स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान बनी रहेंगी।

यास्तिका भाटिया को दिखाया गया बाहर का रास्ता (Asian Games, India women squad)

चयनकर्ताओं ने विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया को खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। यास्तिका ने टी20 वर्ल्ड कप के लगभग सभी मैचों में हिस्सा लिया था। लेकिन तीन पारियों में बल्लेबाजी का मौका मिलने के बाद भी वह कोई बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहीं। उनकी जगह मुंबई इंडियंस की युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जी. कमलिनी को 15 सदस्यीय मुख्य टीम में शामिल किया गया है।

Harmanpreet Kaur 1

श्रेयंका पाटिल की फिटनेस पर नजर

दूसरी ओर ऑफ-स्पिनर श्रेयंका पाटिल को टीम में बनाए रखा गया है, लेकिन उनका खेलना पूरी तरह से उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। श्रेयंका टी20 वर्ल्ड कप के दौरान नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में पावरप्ले की आखिरी गेंद पर चौका रोकने के प्रयास में टखने के लिगामेंट की चोट का शिकार हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था। वर्ल्ड कप के बीच में उनकी जगह शामिल की गईं प्रेमा रावत को इस बार मुख्य टीम में जगह नहीं मिली है।

IND vs IRE: याद है पिछला जख्म? आयरलैंड से पहले इस देश ने चटाई थी धूल, खत्म हुआ भारत का गोल्डन एरा
IND vs IRE: याद है पिछला जख्म? आयरलैंड से पहले इस देश ने चटाई थी धूल, खत्म हुआ भारत का गोल्डन एरा

चीन के हांगझू (2022) में आयोजित पिछले एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों ने गोल्ड मेडल जीते थे। इस बार जापान में 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक टी20 फॉर्मेट में क्रिकेट स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। यह टूर्नामेंट न केवल भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे एशियाई देशों के बीच वर्चस्व की जंग होगी, बल्कि लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 (LA 2028) में क्रिकेट की वापसी को देखते हुए भी टीमों के लिए अपनी तैयारियों को परखने का बड़ा मंच साबित होगा।

FIFA: पनामा पस्त, हैरी केन जबरदस्त! इंग्लैंड की जीत के साथ कप्तान ने रचा इतिहास, बना डाला ऑल-टाइम रिकॉर्ड
FIFA: पनामा पस्त, हैरी केन जबरदस्त! इंग्लैंड की जीत के साथ कप्तान ने रचा इतिहास, बना डाला ऑल-टाइम रिकॉर्ड

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल (फिटनेस के अधीन), राधा यादव और नंदनी शर्मा।

FIFA World Cup: चार बार की चैंपियन जर्मनी टूर्नामेंट से बाहर, पराग्वे ने रचा इतिहास, अंतिम-16 में मारी एंट्री
FIFA World Cup: चार बार की चैंपियन जर्मनी टूर्नामेंट से बाहर, पराग्वे ने रचा इतिहास, अंतिम-16 में मारी एंट्री
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+