इन सीटों पर सपा-कांग्रेस प्रत्याशियों ने आमने-सामने ठोकी ताल

बलरामपुर की दो विधानसभा सीटों पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दोनों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतार रखे हैं। जिससे पार्टी कार्यकर्ता भी परेशान हैं और जनता भी असमंजस में है।

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन का दोनों ही पार्टियां खूब जोर-शोर से प्रचार कर रही हैं लेकिन इस गठबंधन का असर बलरामपुर की दो विधानसभाओं पर बिल्कुल नहीं दिख रहा है। यहां कांग्रेस व समाजवादी पार्टी ने अपने-अपने उम्मीदवार उतार रखे हैं, जिससे लोगों में भी असमंजस की स्थिति है। जब दोनों पार्टियों ने गठबंधन किया है तो बलरामपुर में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने चुनाव कैसे लड़ रहे हैं इस प्रश्न का उत्तर बलरामपुर की जनता को नहीं मिल पा रहा है।

इन सीटों पर सपा-कांग्रेस प्रत्याशियों ने आमने-सामने ठोकी ताल

दोनो पार्टियों में टकराव का ये मामला बलरामपुर जिले के तुलसीपुर व बलरामपुर विधानसभा सीटों का है। यहां बलरामपुर विधान सभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक रहे जगराम पासवान का टिकट काटकर गुरुदास सरोज को समाजवादी पार्टी का सुरक्षित सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है। गुरुदास सरोज समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राजमंत्री रहे एसपी यादव के करीबी माने जाते हैं। साथ ही गठबंधन के दायरे को तोड़ते हुए कांग्रेस पार्टी ने भी सदर विधानसभा बलरामपुर क्षेत्र से शिवलाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इन दोनों प्रत्याशियों ने अपना अपना नामांकन भी पार्टी के सिंबल पर दाखिल कर दिया है।

दोनों पार्टियों के प्रत्याशी बोले, पार्टी लड़ा रही चुनाव
वहीं तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां से समाजवादी पार्टी के विधायक रहे मसूद खां को समाजवादी पार्टी ने फिर से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं घोषणा के कुछ दिन बाद तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले पूर्व बाहुबली सांसद रिजवान जहीर की बेटी जेबा ने कांग्रेस के सिंबल पर पर्चा दाखिल किया है।

वही पूरे मामले पर जब समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मसूद खां से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पार्टी ने मुझे टिकट दिया है और मैंने नामांकन किया है तो बेशक चुनाव लडूंगा। वहीं पूर्व सांसद रिजवान जहीर ने अपनी बेटी के नामांकन पर बताया कि बतख के बच्चे को तैरना नहीं सिखाया जाता उसी तरह मेरी बेटी भी राजनीति के बारे में सब कुछ जानती है और यहां निर्दलीय के तौर पर नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी के कंडीडेट के तौर पर चुनाव लड़ने आई है।

बलरामपुर सुरक्षित विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गुरदास सरोज ने कहा कि पार्टी ने टिकट दिया है तो चुनाव लड़ रहा हूं पार्टी के आदेश का अनुपालन करना ही मेरा दायित्व है। इस बाबत शिवलाल ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे टिकट दिया है। टिकट चुनाव लड़ने के लिए ही मिला है और मैं चुनाव लड़ रहा हूं पार्टी से कोई नया फरमान जब जारी होगा तब देखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+