दो बाइकों की टक्कर, सड़क पर गिरे सभी सवारों को ट्रक ने रौंदा

सड़क पर हुए इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मरनेवालों में भाई-बहन भी हैं। भाई अपनी बहन को ससुराल छोड़ने जा रहा था।

उन्नाव। यूपी में उन्नाव इलाके के अजगैन थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के निकट दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर के दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। इस हादसे में एक महिला सहित तीन की मौत हो ग्ई। मरनेवालों में भाई-बहन भी शामिल हैं।

आमने-सामने बाइक की टक्कर से गिरे सभी सवारों को ट्रक ने रौंदा

घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें एक 2 साल की मासूम भी शामिल है। घटना के दौरान शवों के चिथड़े उड़ गये। राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। शवों की हालत देखकर राहगीरों के रोंगटे खड़े हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मृतक युवक अपनी बहन को छोड़ने के लिए उसके ससुराल जा रहा था।

बहन को छोड़ने जा रहा था भाई
कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क की तरफ गिर गए जिन्हें पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया।

इस दुर्घटना में कुशहरी निवासी राजा बाबू (18) और बहन गीता (38) व काकोरी निवासी निर्भय सिंह (25) की मौके पर मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिये स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शवों को कब्जें में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया।

परिजनों के अनुसार राजा बाबू अपनी बहन गीता को को छोड़ने के लिए अजगैन थाना क्षेत्र के शहजादपुर जा रहा था कि रास्ते में यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रास्ते में जगह-जगह बने कटिंग हादसों को आमंत्रण देते हैं। रोजाना इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। विगत दिनों पेट्रोल पंप के निकट हुए हादसे में एक महिला पत्रकार की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+